Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Maharashtra’s ‘Singham IAS’ Tukaram Mundhe’s Food Safety Campaign Gains International Attention

October 5, 2026

Alleged ₹46 Lakh Job Fraud, Accused Arrested from Vaishali

October 5, 2026

Navy Sailor Arrested for Allegedly Leaking Defence Information to Pakistani Spy, Two Including Former Soldier Held in Assam

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»कोरोना के बदलते स्वरूप से ऐसे काबू पाएगा UP, सीएम ने मीटिंग में दिए कड़े निर्देश, जानिए क्या कहा
प्रदेश

कोरोना के बदलते स्वरूप से ऐसे काबू पाएगा UP, सीएम ने मीटिंग में दिए कड़े निर्देश, जानिए क्या कहा

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 24, 2020Updated:December 24, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए खतरनाक रूप (स्ट्रेन) से भी सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इसके लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 दिसंबर को लखनऊ के लोकभवन में एक खास मीटिंग की। राज्य के सबसे सीनियर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वायरस के नए स्वरूप से जनता को सेफ रखने के लिए विशेष प्रबंधन किए जाएं। इसमें खासतौर पर विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी की जाए और उन्हें घर पर आइसोलेशन मे रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमलोगों ने कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग (Contact Tracing) तरीके को अपनाकर दुनिया की तुलना में कोरोना वायरस पर सबसे बेहतर नियंत्रण किया उसी तरह से कोरोना के नए स्वरूप से भी मुकाबला करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा भी की।

इस समीक्षा बैठक में उन्होंने वायरस के नए स्वरूप के बारे में प्रदेश में जरूरी विशेषज्ञता विकसित किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कोरोना के इलाज के संबंध में सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने कहा कि विदेशों से आए लोगों की लिस्ट बनाई जाए। इन लिस्ट के आधार पर टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। टेस्ट का रिजल्ट आने तक एक प्रोटोकॉल तैयार कर होम आइसोलेशन में रखा जाए। ताकी अगर टेस्ट पॉजिटिव भी रहा तो संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा।

मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में ना हो लापरवाही : CM

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस समीक्षा बैठक के दौरान साफ कहा कि कोविड चिकित्सालयों में दवाओं, मेडिकल उपकरण सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान दें कि ये सुविधाएं हर स्थिति में बनी रहें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को प्राथमिकता दे रही है। उत्तर प्रदेश में तृतीय चरण में बनने वाले समस्त 14 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इस बारे में निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से कोरोना पर काबू पाने को लेकर WHO भी कर चुका है तारीफ

यूपी में कोरोना पर काबू पाने में सफल प्रयास की हाल में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तारीफ की थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने डब्ल्यूएचओ के साथ‍ मिलकर Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रक्रिया को अपनाया था। इसके तहत, यूपी के 75 जिलों में 800 चिकित्‍सा अधिकारियों की तैनाती की गई। इन लोगों ने महज 1 से 14 अगस्‍त यानी 13 दिनों के भीतर ही 58 हजार लोगों की जांच की और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट निकालकर उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया और सही समय पर इलाज किया। इससे सघन और ज्यादा आबादी वाले राज्य में भी कोरोना पर अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर तरीके से काबू किया जा सका था।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Corona Coronavirus Covid UP CM WHO Yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleISRO to open Regional Academic Center for Space (RAC-S) at IIT(BHU) Varanasi
Next Article इस सरकारी योजना से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने भी बना लिया आलीशान घर, PM ने भी UP सीएम को सराहा
BharatSpeaks

Related Posts

जेएसएससी-सीजीएल कथित गड़बड़ी में मुख्य सेटर रितेश कुमार सिंह गिरफ्तार, 30 सफल अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

October 2, 2026

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस में 9 नाबालिगों की तस्करी का आरोप, तीन युवक गिरफ्तार

October 2, 2026

लखनऊ से शुरू टोकन सिस्टम अब देशभर में, आधार सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.