Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

वकील बनकर 50 लाख की ठगी के मामले में मदद का झांसा, कन्नौज में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

July 12, 2026

नकली और सरकारी दवाओं की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 58 मेडिकल फर्मों के लाइसेंस रद्द

July 12, 2026

Interpol ने 2013 में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित हिज्बुल आतंकी इम्तियाज कंडू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया

July 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»योगी सरकार के इस कदम से सैनिक बनने का सपना होगा साकार, प्रदेश के हर मंडल में खुलेंगे सैनिक स्कूल
प्रदेश

योगी सरकार के इस कदम से सैनिक बनने का सपना होगा साकार, प्रदेश के हर मंडल में खुलेंगे सैनिक स्कूल

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
sainik
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : बचपन से देशभक्ति की भावना और बेहतर शिक्षा दोनों हर किसी का सपना होता है। अब इस सपने को साकार करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी पहल की है। दरअसल, अब उत्तर प्रदेश के हर मंडल में सैनिक स्कूल (Sainik School) शुरू करने की योजना है। इस संबंध में योगी सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। उम्मीद है जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके बाद राज्य के बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए काफी दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अभी यूपी में हैं 4 सैनिक स्कूल, नए प्रस्ताव से कुल 18 मंडल में हो जाएंगे स्कूल

sainik
लखनऊ का सैनिक स्कूल

अभी उत्तर प्रदेश में कुल 4 सैनिक स्कूल हैं। मैनपुरी, अमेठी और झांसी और लखनऊ में एक-एक सैनिक स्कूल हैं। वहीं, बागपत में एक और सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में दूसरे जिलों के बच्चों को दाखिला चाहिए तो काफी दूर जाना पड़ता है। ऐसे में योगी सरकार ने यूपी के सभी मंडल में एक-एक सैनिक स्कूल खोले जाने के प्रस्ताव से बच्चों के भविष्य को संवारना आसान हो जाएगा। बता दें कि यूपी में कुल 18 मंडल हैं। अभी वर्तमान में रक्षा मंत्रालय की ओर से पूरे देश में 31 सैनिक स्‍कूल संचालित किए जाते हैं।

आम बजट में प्रस्ताव से खुले नए रास्ते

पिछले दिनों आम बजट के दौरान वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर में 100 सैनिक स्‍कूल बनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेशवासियों का ध्यान रखते हुए तुरंत हर मंडल में एक सैनिक स्‍कूल स्‍थापित किए जाने का प्रस्‍ताव तैयार कराया। इस प्रस्ताव को उन्होंने केंद्र सरकार को भेजा है। अगर इन सैनिक स्कूल को मंजूरी मिल जाती है तो गरीब छात्रों को भी बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलने का रास्ता खुल जाएगा।

दरअसल, सैनिक स्‍कूल में दाखिले के बाद छात्र कम फीस में उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा मिलती है। ऐसे में योगी सरकार के प्रस्‍ताव से उन अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी जो अधिक फीस होने के चलते अपने बच्‍चों को अच्‍छे स्‍कूलों में नहीं पढ़ा पाते हैं। इन स्कलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आर्मी में जाने का रास्ता भी साफ हो जाता है। इन स्कूलों में शुरू से ही देशभक्ति के जज्बे की ट्रेनिंग दी जाती है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
sainik School UP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRetired IPS Officer Bhawesh Kumar Singh Is UP’s New Chief Information Commissioner
Next Article जानिए कौन हैं हरप्रीत सिंह? किसी भी इंडियन एयरलाइन की पहली महिला CEO बनीं
BharatSpeaks

Related Posts

₹503 करोड़ के राजस्थान स्कूल मरम्मत फंड में कथित अनियमितताओं के आरोप: जमीनी जांच में कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

July 6, 2026

फायर सेफ्टी से कथित खिलवाड़ पर बिल्डर कंपनी समेत तीन के खिलाफ केस, राजपुर ग्रीन्स सोसाइटी में जांच शुरू

July 6, 2026

राम मंदिर दान गबन मामले में जांच तेज: पूछताछ में ₹19 लाख खर्च करने का दावा, शादी, रिश्तेदारों और कार खरीद में गई रकम

July 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.