Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

India Govt Declined Ministerial Meeting with Bill Gates Amid Epstein Scrutiny

March 5, 2026

Industrial Units in Yamuna City to Get Toll-Free Access via Yamuna Expressway

March 4, 2026

Noida Authority Clears Path for 135 Pending Flat Registrations in Paramount Projects

March 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»स्मार्ट फोन के बाद 1.23 लाख लोगों के खाते में हर महीने 200रु जमा करेगी योगी सरकार, ये करना होगा काम
Development

स्मार्ट फोन के बाद 1.23 लाख लोगों के खाते में हर महीने 200रु जमा करेगी योगी सरकार, ये करना होगा काम

BharatSpeaksBy BharatSpeaksSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
स्मार्ट फोन के बाद 1.23 लाख लोगों के खाते में हर महीने 200रु जमा करेगी योगी सरकार, ये करना होगा काम
स्मार्ट फोन के बाद 1.23 लाख लोगों के खाते में हर महीने 200रु जमा करेगी योगी सरकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

योगी सरकार 1.23 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन बांटने के बाद अब उनके खाते में हर महीने दो सौ रुपये भी जमा करेगी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यकत्रियों को 200 रुपये प्रतिमाह डाटा के लिए दिया जाएगा। स्मार्टफोन में अपलोडेड पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर कार्यकर्त्री विभागीय दैनिक कार्यों की प्रविष्टियां अंकित करेंगी। इससे उनका काम ट्रैक होगा और प्रोत्साहन राशि इसी से निर्धारित होगी।

मुख्यमंत्री ने बीते दिनों कार्यकत्रियों के बकाए की भुगतान के आदेश दिए थे। जिसके बाद विभाग ने वर्ष 2019 में जारी आदेश को लागू करते हुए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के मानक तय कर दिए। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय के अतिरिक्त हर माह 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए विभिन्न मानक तय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इंसेफेलाइटिस के अनुभव को यहां आजमाया। वर्ष 1997 से पहले इंसेफेलाइटिस की सूचनाएं सरकारों तक नहीं पहुंचती थीं जबकि पूर्वांचल के सात व यूपी के 38 जिलों में इंसेफेलाइटिस से हजारों मौते होती थीं। सरकारें इसे अनसुना करती थीं। जब मैं सांसद बना तो मैंने इस पर काम किया और उसी मॉडल से कोरोना को मात दी। इंसेफेलाइटिस में 95 से 97 फीसदी मौत के आंकड़ों को कम किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि वर्ष 2017 में लोग कहते थे कि एक्साइज के क्षेत्र में जो गिरोह हावी है उसे तोड़ पाएंगे। हमने नीतियां ऐसी बनाई कि वे खुद बाहर हो गए। पुष्टाहार में भी ऐसा ही था। इसमें सरकार व आंगनबाड़ी व इससे जुड़े लोग बदनाम होते थे। हमने पंजीरी निर्माण की व्यवस्था जिलों में की है। इसका असर चार-पांच साल बाद दिखेगा। इससे कुपोषण दूर होगा। लोग बीमार कम पड़ेंगे, दवाई की बचत होगी। उन्होंने तकनीक को एक मजबूत हथियार बताते हुए कहा कि तकनीक को उस आखिरी पायदान तक जाना चाहिए जहां योजनाएं जमीन पर उतारी जाती हैं। इससे पोषण की ट्रैकिंग व डाटा के लिए अलग से भागदौड़ की जरूरत नहीं होगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी आदित्यनाथ ने ‘निर्भया एक पहल’अभियान किया लॉन्च, 75 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें-इसके बरे में
Next Article यूपी शिक्षक भर्ती 2021: सात हजार वैकेंसी भरी जाएंगी, दिसंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
BharatSpeaks

Related Posts

Industrial Units in Yamuna City to Get Toll-Free Access via Yamuna Expressway

March 4, 2026

Noida Authority Clears Path for 135 Pending Flat Registrations in Paramount Projects

March 4, 2026

5 Crore Jobs in 10 Years: Textile Industry Set for $350B Expansion, Says Minister

March 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.