Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Gurugram Residents Slam Poor Door-to-Door Waste Collection, Seek Performance-Based Contracts

February 22, 2026

Residents Welcome Move as City Tests GPS App to Ensure Roads Are Actually Cleaned

February 22, 2026

Big Policy Shift: Proceeds from Municipal Land Sales to Go into Centralised State Account

February 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»वाराणसी के बाद अयोध्या सहित देश के पांच शहरों में बनेंगे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, जानें- विस्तार से
Development

वाराणसी के बाद अयोध्या सहित देश के पांच शहरों में बनेंगे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, जानें- विस्तार से

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
वाराणसी के बाद अयोध्या सहित देश के पांच शहरों में बनेंगे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, जानें- विस्तार से
वाराणसी के बाद अयोध्या सहित देश के पांच शहरों में बनेंगे फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन, जानें- विस्तार से
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वाराणसी में खिड़किया घाट में गंगा की धारा में विश्व का पहला सीएनजी स्टेशन तैयार करने के बाद अब अयोध्या व प्रयागराज समेत देश के पांच शहरों में जल्द ऐसे ही सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार सभी पर्यटन स्थलों पर सीएनजी आधारित मोटरबोट संचालन को अनिवार्य करने की तैयारी में है। इसलिए वहां ईधन की जरूरत को ध्यान में रखकर जलधारा पर फ्लोटिंग सीएनजी फिलिंग स्टेशन बनाने की कार्ययोजना बनी है।

वाराणसी में खिड़किया घाट को अत्याधुनिक माडल घाट के रूप में तैयार किया गया है। इस इकोफ्रेंडली घाट पर पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी नावों से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने की सुविधा शुरू की गई है। मोटरबोट में सीएनजी का इंतजाम करने को गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने आइआइटी कानपुर की इन्क्यूबेटेड कंपनी एक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर के विज्ञानियों की मदद से फ्लोटिंग (तैरने वाला) सीएनजी फि¨लग स्टेशन तैयार कराया है। यह विश्व का पहला फिलिंग स्टेशन है, जो जलधारा पर बनाया गया है। इस स्टेशन को बनाने में इस्तेमाल की गई सेल्फ एडजस्टिंग जेट्टी (पानी पर बनाया गया प्लेटफार्म) की खासियत है कि बाढ़ के दौरान यह नियंत्रित जोखिम के साथ सीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन को सुरक्षित करेगी।

कंपनी के निदेशक अंकित पटेल ने बताया कि आने वाले समय में सभी पर्यटन स्थलों में नदियों में डीजल व पेट्रोल आधारित मोटर बोट के स्थान पर सीएनजी बोट चलेंगी। वाराणसी से शुरुआत हो चुकी है। दूसरा सीएनजी स्टेशन वहीं रविदास घाट पर बनाने जा रहे हैं। गेल ने प्रयागराज व अयोध्या में भी इसी तरह से सीएनजी स्टेशन बनाने की योजना तैयार की है। इसके बाद कोलकाता, कोच्चि व गोवा में भी नौकाएं सीएनजी से संचालित की जाएंगी और वहां भी फ्लो¨टग सीएनजी स्टेशन बनेंगे।

आइआइटी बीएचयू के पूर्व छात्र हैं कंपनी के निदेशक
कंपनी के निदेशक अंकित पटेल और अचिन कुमार ने आइआइटी, बीएचयू से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने आइआइटी कानपुर के सहयोग से एन्क्यूबेटेड कंपनी एक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाई थी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleYogi Adityanath’s Rs 8,479 Cr Supplementary Budget: From Elderly, Farmers, To Divyangs And Women, Read Major Highlights
Next Article Facebook और Instagram अकाउंट क्लोन होने व हैक होने पर कैसे Recover करें
BharatSpeaks

Related Posts

Residents Welcome Move as City Tests GPS App to Ensure Roads Are Actually Cleaned

February 22, 2026

Mega Global City Project to Feature India’s Tallest Tower, Says Haryana Minister

February 21, 2026

Noida’s Wealth King: The Man Who Changed How India Finds Jobs, Homes And Partners

February 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.