Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Before Jewar Airport Launch, Major Road Project to Decongest Noida Traffic

March 23, 2026

Economic Survey 2026: Delhi Residents Getting Richer, But Costs Rising Too

March 23, 2026

4-Km Stretch in Darkness: Bajghera Road Turns Accident-Prone Zone

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»वाराणसी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की डीपीआर तैयार, यूपी के 22 व दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा हाई स्पीड कारिडोर
Development

वाराणसी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की डीपीआर तैयार, यूपी के 22 व दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा हाई स्पीड कारिडोर

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 14, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
वाराणसी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की डीपीआर तैयार, यूपी के 22 व दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा हाई स्पीड कारिडोर
वाराणसी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की डीपीआर तैयार, यूपी के 22 व दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा हाई स्पीड कारिडोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब छह महीने की मेहनत के बाद इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। नौ नवंबर को यह रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। शासन से आदेश मिलते ही वाराणसी जिला प्रशासन जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगा। भारतीय रेलवे के उपक्रम एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाई स्पीड रेल कारिडोर लिमिटेड) ने डीपीआर तैयार की है।

पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर ट्रैक के किनारे से बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड कारिडोर बनाया जाएगा। यह कारिडोर वाराणसी के 30 गांवों से 22 किलोमीटर गुजरेगा। इसके लिए कुल 100 हेक्टेअर भूमि की दरकार होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर ट्रैक के किनारे हाई स्पीड कारिडोर निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। अब भूमि अधिग्रहण की कवायद की जानी शेष है, जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ करने का इंतजार जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक गांव में समितियां बनाई जाएंगी। किसानों की सहमति से जमीन की खरीद की जाएगी। इससे पहले समाचार पत्र में अधिग्रहण की सूचना प्रकाशित होगी।

810 किमी दूरी महज तीन घंटे 40 मिनट में होगी तय
ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट से चार गुना तथा शहरी क्षेत्र में दो-गुना मुआवजा दिया जाएगा। यह हाई स्पीड कारिडोर उत्तर प्रदेश के 22 जिलों तथा दिल्ली के दो जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें बनारस की दो तहसीलों राजातालाब व सदर के 30 गांव प्रभावित होंगे। वाराणसी से दिल्ली के लिए बुलेट ट्रेन 810 किमी दूरी महज तीन घंटे 40 मिनट में तय करेगी। वाराणसी से दिल्ली तक हाई स्पीड कारिडोर से एक शाखा कारिडोर भी जुड़ेगा जिससे लखनऊ होते हुए अयोध्या तक करीब 135 किमी का सफर भी किया जा सकेगा।

दिल्ली-वाराणसी के बीच स्टेशन
बुलेट ट्रेन का प्रस्तावित मार्ग दिल्ली के सराय काले खान से शुरू होकर गौतम बुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर होकर वाराणसी के मंडुआडीह में समाप्त होगा। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि बुलेट ट्रेन के हाई स्पीड कारिडोर निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण कार्य होना है, लेकिन अब तक इस बाबत कोई शासन का आदेश नहीं मिला है। नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही होगी।’

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleपूर्वांचल को बदल देगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बढ़ेगी एक दर्जन से अधिक जिले की कनेक्टिविटी
Next Article पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : वायुसेना की सामरिक क्षमता में जुड़ा नया अध्याय, पांच एयरफोर्स स्टेशनों का एक जगह से होगा नियंत्रण
BharatSpeaks

Related Posts

Courage and Technology Win: Girl Recovers After Complex Cancer Surgery

March 23, 2026

29 Acres Cleared! Authorities Demolish 8 Unauthorized Colonies in NCR

March 22, 2026

Noida Airport Prepares for Takeoff with Strong Police Presence and Traffic Plan

March 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.