Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Before Jewar Airport Launch, Major Road Project to Decongest Noida Traffic

March 23, 2026

Economic Survey 2026: Delhi Residents Getting Richer, But Costs Rising Too

March 23, 2026

4-Km Stretch in Darkness: Bajghera Road Turns Accident-Prone Zone

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Motivation»उत्तर प्रदेश की आन बान और शान – UP STF के गौरवपूर्ण 24 साल ; जानिए कैसे हुआ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन? कैसे करता है काम?
Motivation

उत्तर प्रदेश की आन बान और शान – UP STF के गौरवपूर्ण 24 साल ; जानिए कैसे हुआ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन? कैसे करता है काम?

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMay 4, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
उत्तर प्रदेश की आन बान और शान - स्पेशल टास्क फाॅर्स (STF)
उत्तर प्रदेश की आन बान और शान - UP STF के गौरवपूर्ण 24 साल ; जानिए कैसे हुआ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन? कैसे करता है काम?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने वाले खूंखार गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के खात्मे के लिए 4 मई 1998 को गठित उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने 24 साल पूरे कर लिए हैं। एसटीएफ बनने की कहानी कफी दिलचस्प है। गोरखपुर के रहने वाले श्री प्रकाश शुक्ला 1997 में तब सुर्खियों में आया था जब उसने लखनऊ में एक और माफिया डॉन वीरेंद्र प्रताप शाही की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में रेलवे ठेकों को लेकर हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग, जबरन वसूली और हत्याओं की काफी घटनाएं हुईं।

सूबे में शुक्ला का आतंक तब और बढ़ गया जब उसने लखनऊ में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार ने शुक्ला और माफिया से निपटने के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया। 50 पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की गई और इसे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नाम दिया गया।

एसटीएफ के गठन के पीछे मुख्य पांच उद्देश्य थे। पहला, संगठित माफिया गिरोहों के बारे में सारी जानकारी एकत्र करना और फिर इंटेलि‍जेंस पर आधारित जानकारियों से उन गिरोहों के खिलाफ ऐक्शन लेना। दूसरा, आईएसआई एजेंट्स, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों और बड़े अपराध‍ियों पर श‍िकंजा कसना शामिल है।

तीसरा, जिला पुलिस के साथ समन्वय करके लिस्टेड गिरोहों के खिलाफ ऐक्शन लेना। चौथा, डकैतों के गिरोह और खासकर अंतरराज्यीय डकैतों के गिरोहों पर शि‍कंजा कसके उन पर प्रभावी कार्रवाई करना है। पांचवां और सबसे अहम श्रीप्रकाश शुक्ला पर शिकंजा कसना था।

मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सुपारी ली
इस बीच शुक्ला का खौफ बढ़ता ही जा रहा था। उसने पटना में बिहार के मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मारने की सुपारी ली थी। इस इनपुट ने दहशत पैदा कर दी और एसटीएफ ने शुक्ला को ट्रैक करने के लिए सभी उपलब्ध तकनीक का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार शुक्ला को नए-नए लॉन्च मोबाइल फोन का उपयोग करने का शौक था। ऐसे में एसटीएफ ने गैंगस्टर का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का इस्तेमाल किया और तत्कालीन एसटीएफ प्रमुख अरुण कुमार अपनी टीम के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां शुक्ला छिपा था।

सबसे सफल एजेंसियों में से एक
गैंगस्टर आखिरकार 23 सितंबर, 1998 को एक भीषण मुठभेड़ में मार गिराया गया। शुक्ला की मृत्यु के बाद, एसटीएफ को भंग करने की बात चल रही थी, लेकिन राज्य सरकार ने टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाने का फैसला किया। तब से, एसटीएफ को संगठित अपराध और माफियाओ पर कार्रवाई के लिए जाना जाता है और अब यह राज्य की सबसे सफल एजेंसियों में से एक है।

अमिताभ यश 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं और वह फिलहाल एसटीएफ के मुखिया भी हैं।

अपराध नियंत्रण में सफल
यूपी में अपराधियों को पकड़ने और अपराधों को नियंत्रित करने में एसटीएफ काफी सफल साबित हुई। यह यूपी पुलिस का अभिन्न अंग रहा है। एसटीएफ का नेतृत्व एक अतिरिक्त महानिदेशक रैंक का अधिकारी करता है, जिसकी सहायता के लिए एक पुलिस महानिरीक्षक होता है। एसटीएफ टीमों के रूप में काम करता है।

राज्य के बाहर भी कार्रवाई करने की क्षमता
प्रत्येक टीम के नेतृत्व में एक अतिरिक्त एसपी या डिप्टी एसपी होता है। एसटीएफ द्वारा संचालित सभी कार्यों के प्रभारी एसएसपी होते हैं। इसकी टीमें संबंधित राज्य पुलिस की सहायता से राज्य के बाहर भी काम करती हैं। यूपी एसटीएफ अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस, टेक्नलॉजी और परिष्कृत रणनीति पर व्यापक रूप से निर्भर करता है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMeet Class X Student Puhabi Chakraborti Who Got Award From PM Modi For Innovative AI Backed Sports App
Next Article Haryana’s Vineet Kumar Gets AIR 1 In UPSC ESE After Cracking IIT And IIM Entrance Exams
BharatSpeaks

Related Posts

Before Jewar Airport Launch, Major Road Project to Decongest Noida Traffic

March 23, 2026

Economic Survey 2026: Delhi Residents Getting Richer, But Costs Rising Too

March 23, 2026

4-Km Stretch in Darkness: Bajghera Road Turns Accident-Prone Zone

March 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.