Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Before Jewar Airport Launch, Major Road Project to Decongest Noida Traffic

March 23, 2026

Economic Survey 2026: Delhi Residents Getting Richer, But Costs Rising Too

March 23, 2026

4-Km Stretch in Darkness: Bajghera Road Turns Accident-Prone Zone

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»जेवर में Aviation Hub समेत कई परियोजनाओं को गति देने की कवायद शुरू, कार्य योजना शासन को भेजी गई
Development

जेवर में Aviation Hub समेत कई परियोजनाओं को गति देने की कवायद शुरू, कार्य योजना शासन को भेजी गई

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 12, 2022Updated:March 12, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
जेवर में Aviation Hub समेत कई परियोजनाओं को गति देने की कवायद शुरू, कार्य योजना शासन को भेजी गई
यमुना अथॉरिटी ने पेश किया 9992 करोड़ का बजट, जेवर एयरपोर्ट के लिए 700 करोड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश में मिली भारी सफलता के बाद भाजपा (BJP) की सरकार ने दोबारा वापसी की है।इसके बाद शासन सक्रिय हो गया है और प्रस्तावित योजनाओं को अब और तेज गति देने की तैयारी शुरू कर दी है । यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एविएशन इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर के अलावा एमआरओ हब, फिल्म सिटी मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए जमीन का अधिग्रहण, डाटा सेंटर समेत कई परियोजनाओं को नई उड़ान मिलने जा रही है।

एयरपोर्ट की भूमि पूजन के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी और कहा था कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा। एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव रिपेयर ऑपरेशन का देश का सबसे बड़ा सेंटर होगा यहां 40 एकड़ में मेंटेनेंस रिपेयर और ओवरहाल सुविधा बनेगी जो देश और विदेश के विमानों को सर्विस देगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। आज भी देश के 85% विमानों को एमआरओ सेवा के लिए विदेश भेजते हैं हर वर्ष 15000 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में यह परियोजना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

एविएशन इनोवेशन एंड रिसर्च सेंटर और एमआरओ हब परियोजनाओं को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने अपनी कार्य योजना शासन को भेज दी हैं । नियाल यह नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक शासन ने कार्य योजना को भेजने के लिए कहा था। जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होने वाले एविएशन इन्नोवेशन एंड रिसर्च सेंटर और मेंटेनेंस एंड रिपेयरिंग एंड ओवरहालिंग हब को लेकर पहले से ही काम चल रहा है। एमआरओ के लिए जमीन आरक्षित की गई है यहां पर विमानों के रखरखाव करने वाली बड़ी विदेशी कंपनियों के आने की उम्मीद है। इसके साथ ही यहां पर रिसर्च सेंटर भी खोलने की योजना है। यह देश का सबसे बड़ा केंद्र होगा इस परियोजना में विमानों के रखरखाव तकनीक के मामले में आत्मनिर्भरता आएगी।

जेवर से ग्रेटर नोएडा तक पहले फेज में मेट्रो का संचालन किया जाना है इसकी डीपीआर का काम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कर रहा है। जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाई जानी है, इसकी डीपीआर भी बन गई है । इसका प्रस्ताव जल्दी शासन को भेज दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस पर ईस्टर्न पेरीफेरल का एक इंटरएक्सचेंज बनाया जाना है यह सब काम अब तेज गति पकड़ेंगे।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleAcid Attack Renders Gujarat Girl Blind But UPSC Dreams Revived With New Vigour
Next Article Here Is How Indo-Israel Centre Transforming Lives Of Farmers in UP
BharatSpeaks

Related Posts

Courage and Technology Win: Girl Recovers After Complex Cancer Surgery

March 23, 2026

29 Acres Cleared! Authorities Demolish 8 Unauthorized Colonies in NCR

March 22, 2026

Noida Airport Prepares for Takeoff with Strong Police Presence and Traffic Plan

March 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.