Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

India Govt Declined Ministerial Meeting with Bill Gates Amid Epstein Scrutiny

March 5, 2026

Industrial Units in Yamuna City to Get Toll-Free Access via Yamuna Expressway

March 4, 2026

Noida Authority Clears Path for 135 Pending Flat Registrations in Paramount Projects

March 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»योगी आदित्यनाथ ने ‘निर्भया एक पहल’अभियान किया लॉन्च, 75 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें-इसके बरे में
Development

योगी आदित्यनाथ ने ‘निर्भया एक पहल’अभियान किया लॉन्च, 75 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें-इसके बरे में

BharatSpeaksBy BharatSpeaksSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
योगी आदित्यनाथ ने 'निर्भया एक पहल'अभियान किया लॉन्च, 75 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें-इसके बरे में
योगी आदित्यनाथ ने 'निर्भया एक पहल'अभियान किया लॉन्च, 75 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ, जानें-इसके बरे में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण में ‘निर्भया एक पहल’ के तहत 75 हजार महिलाओं के कौशल क्षमता विकास और जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में 75 हजार महिलाओं को बैंकों से जोड़ा जाएगा और हर जिले में सम्मेलन के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने महिला उद्यमिता हेल्पलाइन एवं वेबसाइट लांच की।

सीएम योगी न 75 जिलों में वन ड्रीस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) उत्पाद पर आधारित विशेष कवर का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ओडीओपी अभियान की तरह मिशन शक्ति अभियान भी देश में एक मॉडल बनेगा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। 2017 के पहले प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। हमने पुलिस में 20 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती अनिवार्य की। 30 हजार महिला आरक्षियों भर्ती की है।

सीएम योगी ने यह भी कहा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के साथ रोजगार व स्वावलंबन को आगे बढ़ाया गया है। एमएसएमई विभाग द्वारा नारी शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। महिला अनेक लोगों व समाज को नई दिशा देने का आधार बनती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं रेडीमेड वस्त्र उद्योग को बढ़ावा दें तो वियतनाम और चीन पीछे छूट जाएंगे।

मिशन शक्ति फेज-3 में 'निर्भया-एक पहल' कार्यक्रम के अंतर्गत 75,000 महिलाओं का कौशल क्षमता विकास एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी #MissionShakti

https://t.co/UaIxYHNIpk

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 29, 2021

 

सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के ‘निर्भयाएक पहल’ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। यदि सुरक्षा का माहौल होगा तो हर व्यक्ति सम्मान के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ा सकता है। मिशन शक्ति अभियान इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में मिशन मोड में लिया है। जिस प्रकार से एक जिला एक उत्पाद योजना पूरे देश में छा रही है, उसी प्रकार से मिशन शक्ति का यह अभियान भी पूरे देश में छा जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में महिला पिंक बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश के सभी थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। अब मिशन शक्ति के तीसरे चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी ग्राम सचिवालय संचालित हो रहे हैं वहां एक महिला शक्ति बूथ का गठन होना चाहिए।

बता दें कि मिशन शक्ति फेज-3 में ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले की एक हजार महिलाओं का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम व तीन दिवसीय कौशल क्षमता विकास प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा। इससे 75 हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाने की योजना है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleविकास उत्सव कार्यक्रम : महिला उद्यमियों के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे सीएम योगी, जानें- इसके बारे में विस्तार से
Next Article स्मार्ट फोन के बाद 1.23 लाख लोगों के खाते में हर महीने 200रु जमा करेगी योगी सरकार, ये करना होगा काम
BharatSpeaks

Related Posts

Industrial Units in Yamuna City to Get Toll-Free Access via Yamuna Expressway

March 4, 2026

Noida Authority Clears Path for 135 Pending Flat Registrations in Paramount Projects

March 4, 2026

5 Crore Jobs in 10 Years: Textile Industry Set for $350B Expansion, Says Minister

March 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.