Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

एक जमीन, कई खरीदार और 4.60 करोड़ की रकम; जीपीए के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

September 15, 2026

₹3,400 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक ने एक दिन मांगी भीख, सड़क पर झाड़ू लगाकर समझा गरीबों का जीवन

September 15, 2026

मसूद अजहर समेत 19 आतंकियों को पाकिस्तान ने बताया फरार, एफएटीएफ कार्रवाई से बचने की कोशिश का आरोप

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»उत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ
प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksSeptember 1, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
उत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ
उत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षा है कि 2022 तक देश के हर गरीब के सिर पर अपना छत हो। बीते कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस दिशा में बहुत काम हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के करोड़ों गरीबों को अपना घर मिला है। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी 5.5 लाख गरीबों को उनके घर की चाबी सौंपी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से गृह प्रवेश कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी। इन 5.51 लाख आवासों के निर्माण पर 6637.72 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस योजना के प्रत्येक लाभार्थी को घर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख और यूपी सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की राशि यानी कुल 2.50 लाख रुपये उपलब्ध कराएं जाते हैं। लाभार्थियों को बिजली, जल और गैस कनेक्शन की सुविधा भी मिलती है। साथ ही राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है।

योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान लाभार्थियों से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना लागू होने से पहले पिछली सरकारें गरीबों और वंचितों के पैसे पर अपनी भ्रष्ट निगाहें लगाती थीं। सत्ता में आने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना के माध्यम से बैंक खाते खोले। अब लोगों का पैसा उनके बैंक खातों में जाने लगा है। तमाम घरों में शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण तमाम तरीके की बीमारियां होती थीं। लेकिन आज इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

4 वर्ष में 41 लाख 73 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास मिला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक ‘देश के हर गरीब का घर हो अपना’ और यह उत्तर प्रदेश में साकार होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में 4 वर्ष के दौरान ही 41 लाख 73 हजार से अधिक लाभार्थियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आवास मिला है।

70 फीसद लाभार्थी महिलाएं
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले सरकारों के एजेंडे में गरीब नहीं होता था। देश में मोदी सरकार बनने के बाद गरीब, गांव, किसान, महिलाओं और नौजवानों को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, जो विकास पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद खा जाता था, आज वह विकास हर गरीब को मिल रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की 70 फीसद लाभार्थी महिलाएं हैं।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMeet Amruta, Daughter Of An Autorickshaw Driver, Who Got Rs 41 Lakh Annual Package At Adobe
Next Article योगी सरकार ने 36 हजार करोड़ की गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को हरी झंडी दिखाई, 92 फीसद भूमि पहले ही अधिग्रहित
BharatSpeaks

Related Posts

क्रय केंद्र से 21 लाख का गेहूं गायब, जांच में गोदाम मिला खाली

September 14, 2026

आठ सितंबर से राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे नए सीईओ जितेन्द्र मिश्र

September 6, 2026

Noida Raises Land Compensation for Farmers by 53%; New Noida Rates Also Revised

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.