Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

India’s Security Gets Stronger: Key Highlights from MHA Annual Report 2024–25

March 28, 2026

No Footbridge, Only Risk: Why Hundreds in Gurgaon Are Forced to Run Across NH8 Delhi-Gurgaon Expressway Every Day

March 28, 2026

Why Ravish Kumar Is Winning the Digital Attention Game Over ABP News

March 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»वाराणसी में अमूल दुध प्लांट: रोजगार में होगा इजाफा,पशुपालकों की बढ़ेगी आय, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
Development

वाराणसी में अमूल दुध प्लांट: रोजगार में होगा इजाफा,पशुपालकों की बढ़ेगी आय, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
वाराणसी में अमूल दुध प्लांट: रोजगार में होगा इजाफा,पशुपालकों की बढ़ेगी आय, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
वाराणसी में अमूल दुध प्लांट: रोजगार में होगा इजाफा,पशुपालकों की बढ़ेगी आय, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पिंडरा ब्लाक के करखियांव में 475 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘बनास काशी संकुल’ की आधारशिला रखी। यहां अमूल प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह पूर्वांचल में श्वेत क्रांति की शुरुआत है। इससे पूर्वाचल के साथ ही समूचे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सोमवार को पीएम मोदी ने भी कहा कि देश के आठ करोड़ परिवारों की आजीविका पशुधन से ही चलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। बनास डेयरी के चेयरमैन शंकरभाई चौधरी का कहना है कि इस प्लांट की शुरुआत से आने वाले समय में तीन लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। किसानों व पशुपालकों की आय दोगुणा होगी। उन्हें उचित मूल्य के साथ ही कंपनी की ओर से वार्षिक बोनस भी दिया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से होगा प्लांट का निर्माण
पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट का निर्माण चरणबद्ध तरीके से होगा। पहले चरण में प्रतिदिन पांच लाख लीटर पैकेटबंद दूध का उत्पादन किया जाएगा। इससे डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और पांच सौ लोगों को नौकरी। पहले चरण का प्लांट निर्माण 18 माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद प्लांट विस्तार का कार्य होगा। विस्तार के बाद प्रतिदिन 10 लाख लीटर पैकेटबंद दूध का उत्पादन किया जाएगा। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वाराणसी और समीपवर्ती जनपदों में गांव-गांव कलेक्शन सेंटर खोले जाएंगे। प्लांट का निर्माण 35 एकड़ भूमि पर हो रहा है।

आइसक्रीम और पनीर भी बनेगा
बनास काशी संकुल के उत्पादन प्लांट में आइसक्रीम और पनीर का उत्पादन भी होगा। इस कंपनी की कानपुर व लखनऊ इकाई में ये दोनों प्रोडक्ट नहीं बनते। इसके अलावा अमूल के सभी बेकरी उत्पादों के साथ ही बटर, दही, लस्सी, छाछ, मिठाई भी बनाई जाएगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयूपी फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना 2021: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन, जानें- इससे जुड़ी सभी जानकारी
Next Article कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेट्रो और गैस पाइप लाइन जनता को करेंगे भेट
BharatSpeaks

Related Posts

India’s Security Gets Stronger: Key Highlights from MHA Annual Report 2024–25

March 28, 2026

Social Media Power: UP Govt Reverses School Order, Cancels AI Deal After Public Outrage

March 27, 2026

Flights from Jewar Soon: Airlines Finalise Routes and Expansion Plans

March 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.