Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

India to Recognise Women Officers Leading the Fight Against Cybercrime

March 5, 2026

Stray Dogs, Garbage and Broken Roads Trouble 2,000 Families in Gurugram’s Sector 9

March 5, 2026

Major Traffic Relief Plan: Flyovers Approved at Bakhtawar Chowk and Hero Honda Chowk

March 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेट्रो और गैस पाइप लाइन जनता को करेंगे भेट
Development

कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेट्रो और गैस पाइप लाइन जनता को करेंगे भेट

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेट्रो और गैस पाइप लाइन जनता को करेंगे भेट
कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मेट्रो और गैस पाइप लाइन जनता को करेंगे भेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर में 12 हजार 600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह कानपुर मेट्रो जनता को भेंट करेंगे और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की 1,524 करोड़ रुपये की 356 किमी लंबी बीना (मध्य प्रदेश)-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन देश को समर्पित करेंगे। आईआईटी के दीक्षा समारोह में शामिल होने के साथ ही वह निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सबसे पहले आईआईटी के 54वें दीक्षा समारोह में शामिल होंगे। यहां छात्र-छात्राओं के बीच अपनी बात रखने के लिए उन्होंने खुद छात्र-छात्राओं से ही सुझाव मांगे थे। इसके बाद वह आईआईटी स्टेशन पहुंचेंगे। कानपुर मेट्रो परियोजना का कार्य पिछले दो सालों से चल रहा है। मंगलवार का दिन उसके लिए उपलब्धि भरा होगा जब प्रधानमंत्री उसकी इस नौ किलो मीटर लंबी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही हरी झंडी दिखाकर मेट्रो ट्रेन को रवाना करेंगे। 23 किलो मीटर की यह योजना 11,076 करोड़ रुपये की है।

मेट्रो ट्रेन से आईआईटी से गीता नगर स्टेशन तक की यात्रा करेंगे
प्रधानमंत्री मेट्रो ट्रेन से आईआईटी से गीता नगर स्टेशन तक की यात्रा भी करेंगे। इसके बाद वह सीएसए मैदान से हेलीकाप्टर के जरिये निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पहुंचेंगे। यहीं से वह मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शहरी व आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा स्थानीय मंत्री, सांसद व विधायक रहेंगे।

356 किलो मीटर लंबी बीना-पनकी मल्टी प्रोडक्ट पाइप लाइन
मेट्रो के अलावा वह 356 किलो मीटर लंबी बीना-पनकी मल्टी प्रोडक्ट पाइप लाइन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह पाइप लाइन उत्तर प्रदेश, बिहार और दक्षिणी उत्तराखंड सहित उत्तरी राज्यों में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग को पूरा करेगी। यह पाइप लाइन मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से निकलती है और कानपुर में पनकी डिपो में समाप्त होती है। इसकी वार्षिक क्षमता 3.5 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleवाराणसी में अमूल दुध प्लांट: रोजगार में होगा इजाफा,पशुपालकों की बढ़ेगी आय, प्रदेश की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
Next Article उत्तर प्रदेश में 23,000 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 6,000 आरक्षित अभ्यर्थियों की अगले माह नियुक्ति
BharatSpeaks

Related Posts

India to Recognise Women Officers Leading the Fight Against Cybercrime

March 5, 2026

Major Traffic Relief Plan: Flyovers Approved at Bakhtawar Chowk and Hero Honda Chowk

March 5, 2026

Long-Pending 24-Metre Roads in Gurugram Set for Development After Land Acquisition Plan

March 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.