Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

56% Households Sick — Is NCR Facing an Undetected Health Wave?

April 15, 2026

Top 30 Breaking & Trending Evening News – Delhi NCR-April 15, 2026

April 15, 2026

Top 20 Breaking & Trending Global Evening News – April 15, 2026

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»Medical Device Park (MDP) में निवेश करने वालों के लिए कई सुविधाएं, प्रोत्साहन संबंधित प्रस्तावों को Cabinet ने दी मंजूरी
Development

Medical Device Park (MDP) में निवेश करने वालों के लिए कई सुविधाएं, प्रोत्साहन संबंधित प्रस्तावों को Cabinet ने दी मंजूरी

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJune 30, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Medical Device Park (MDP) में निवेश करने वालों के लिए कई सुविधाएं, प्रोत्साहन संबंधित प्रस्तावों को Cabinet ने दी मंजूरी
Medical Device Park (MDP) में निवेश करने वालों के लिए कई सुविधाएं, प्रोत्साहन संबंधित प्रस्तावों को Cabinet ने दी मंजूरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अनीशा कुमारी, लखनऊ: Cabinet ने Medical Device Park में स्थापित होने वाली इकाइयों के लिए प्रोत्साहन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल उद्योग नीति 2018 (UP Pharmaceutical Policy) के तहत यह सुविधाएं मिलेंगी। मेडिकल डिवाइस पार्क केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है।

प्रस्ताव के मुताबिक मेडिकल डिवाइस पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों को पूंजीगत ब्याज सब्सिडी (Interest Subsidy), एसजीएसटी प्रतिपूर्ति( Reimbursement of SGST), एयर कार्गो हैंडलिंग चार्ज (Incentives on air cargo)और फ्रेट इंसेंटिव( Freight insentives, ईपीएफ प्रतिपूर्ति (EPF reimbursement), शून्य अपशिष्ट प्रोत्साहन (Insentives for Zero waste), कौशल विकास(Skill Development), पेटेंट फाइलिंग शुल्क प्रतिपूर्ति (Reimbursement of Patent filing charges), गुणवत्ता प्रमाणन प्रतिपूर्ति, लैंड लीज दर, उपयोगिता शुल्क में छूट, स्टांप ड्यूटी में छूट और विपणन सहायता आदि प्रोत्साहन शामिल होंगे।

इस निर्णय से मेडिकल डिवाइस विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और इस क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी और बड़ी संख्या में लोग निवेश कर सकेंगे और रोजगार सृजन होगा। इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मेडिकल डिवाइस पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों के प्रोत्साहन के लिए शासन की तरफ से विशेष ध्यान दिया जाएगा और इस पर नजर रखी जाएगी। मेडिकल डिवाइस पार्क गौतम बुध नगर के यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बनाया जाएगा और 350 एकड़ क्षेत्रफल में मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना प्रस्तावित है।

यह पार यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में स्थापित किया जाएगा और परियोजना की कुल लागत 429.40 करोड़ रुपए होगी। इसमें भूमि की लागत शामिल नहीं है और यह मेडिकल डिवाइस पार्क प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क होगा।

15000 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

केंद्र सरकार के सहयोग से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाले उत्तर भारत के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क की योजना पिछले महीने लांच की गई थी और पहले चरण में 4000 वर्ग मीटर तक के पचासी भूखंड मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों को आवंटित किए जाएंगे। मेडिकल डिवाइस पार्क में करीब 38 सौ करोड़ रुपए का निवेश होगा और 15000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहला चरण 110 एकड़ में विकसित होगा। इससे प्रत्यक्ष रूप से 15000 लोगों को रोजगार मिलेगा और अप्रत्यक्ष रूप से 50,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleपीलीभीत बाघ संरक्षण Foundation के गठन को Cabinet की हरी झंडी
Next Article These Impressive Images Of A Creche Are Not From Foreign, UP DGP Inaugurates Nursery At Intelligence Headquarters In Lucknow
BharatSpeaks

Related Posts

2,174 Cases Resolved: Gurugram RERA Ends Backlog, Sets National Benchmark

April 9, 2026

Game Changer for Farmers: Noida to Ease Map Approvals in 81 Villages

April 9, 2026

Noida Goes Electric: 50 E-Buses to Connect City with Jewar Airport

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.