Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Know Who Is India’s Most Followed IPS Officer On LinkedIn!

May 24, 2026

Typhoid Cases Surge Across India as Monsoon Fuels Health Risks

May 23, 2026

From Pollution to Food Triggers: Why Allergies Are Increasing in India

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»बरेली एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू, UP को मिला 8वां हवाई अड्डा, जानें पूरी डिटेल
प्रदेश

बरेली एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू, UP को मिला 8वां हवाई अड्डा, जानें पूरी डिटेल

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बरेली : बहुप्रतीक्षित बरेली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन के बाद बरेली उत्तर प्रदेश में संचालित होने वाला आठवां हवाई अड्डा बन गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 8 मार्च 2021 को बरेली हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए पहली विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एयरपोर्ट को UDAN – RCS के तहत वाणिज्यिक विमान संचालन के लिए अपग्रेड किया गया है। इसके साथ, बरेली उड़ान योजना के तहत सफलतापूर्वक संचालित होने वाला 56 वां हवाई अड्डा बन गया। नागरिक उड्डयन मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

bareelly
बरेली एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश

आइए इसके बारे में जानते हैं कुछ अहम बातें

  • इस क्षेत्र के हवाई संपर्क को बढ़ाने के अलावा, विमान के संचालन से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा प्रभाव पड़ेगा।
  • बरेली हवाई अड्डे बनने के बाद सड़क मार्ग से 6 घंटे और ट्रेन से 4 घंटे से अधिक का सफर अब एक घंंटे में पूरा किया जा सकेगा।
  • यह हवाई संपर्क लाखों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, नाथ नगरी, आला हज़रत, शाह शराफत मियां और खानकाह नियाजिया और जड़ी नगरी के लिए बरेली आते हैं।
  • क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत, बरेली और दिल्ली के बीच उड़ानें 8 मार्च से हर बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को अलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएंगी।
  • बरेली से प्रस्थान का समय सुबह 9 बजे होगा। दिल्ली से, फ्लाइट सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्ग का किराया 1,956 रुपये होगा। एयरलाइन ने अपने एटीआर 72 600 विमान को तैनात किया है, जिसमें 70 सीटों की क्षमता है।
  • भारतीय वायुसेना ने कुछ साल पहले कॉमर्शियल विमान शुरू करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को जमीन सौंपी थी। अब वायुसेना और कॉमर्शियल संचालन दोनों के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल हो सकेगा।
📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleUP में ईको टूरिज्म सर्किट की तैयारी में योगी सरकार, आगरा व चंबल के जंगलों में उठाएं नेचर वॉक का लुत्फ
Next Article दुनिया की सबसे बड़ी वेडिंग सेरेमनी, जो उत्तर में कैलाश से लेकर दक्षिण में रामेश्वरम् तक, जानिए अनोखी कहानी
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.