Author: BharatSpeaks

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। दुनिया के चौथे और एशिया के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट के अगले तीन वर्षो में परिचालन में आ जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश देशभर में सबसे प्रमुख विमानन केंद्र के तौर पर स्थापित हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा के जेवर में 6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह भारत का आधुनिकतम ग्रीनफील्ड (नया बनने वाला) एयरपोर्ट होगा। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में उस समय तक 16 अन्य एयरपोर्ट परिचालन में होंगे। इस तरह यह देश…

Read More

गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे। इस एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में इलाके के छह गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ। अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे ने इन गांव के लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। इन गांवों के लोगों ने छोटे मकानों की जगह कोठियों ने ले ली है। इनके पास बड़े फॉर्म हाउस भी है। यही नहीं इन्होंने बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियां भी खरीद ली हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Read More

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 700 नई बैंक शाखाएं और 700 एटीएम की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। यह बैंक शाखाएं और एटीएम अगले साल 31 मार्च तक स्थापित कर दिए जाएंगे। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र की ओर से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ.भागवत कराड ने सोमवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की विशेष बैठक में इसके लिए सहमति दी। बैठक में राज्य सरकार की ओर से महानिदेशक संस्थागत वित्त शिवसिंह यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रदेश में 700 नई बैंक शाखाएं और इतने ही एटीएम की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक…

Read More

उत्तर प्रदेश में अभी पूर्वाचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण हुआ है और अब गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का भी रास्ता साफ हो गया है। मेरठ से प्रयागराज तक इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) निविदा की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुका है। इसके पूरा होते ही एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी है। योगी सरकार मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। यूपीडा द्वारा तय किए…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तर प्रदेश एक पायदान ऊपर चढ़ गया। इस बार सूबे को छठा स्थान मिला है। वर्ष 2020 के सर्वेक्षण में प्रदेश सातवें स्थान पर रहा था। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में वाराणसी को ‘नंबर वन बेस्ट गंगा टाउन’ का पुरस्कार मिला है। कूड़ा फ्री शहरों में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ को ‘बेस्ट स्टेट कैपिटल इन सिटीजन फीड बैक’ पुरस्कार मिला। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथों से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने पुरस्कार लिया। आवासन एवं…

Read More

उत्तर प्रदेश के पहले एयर पाल्यूशन कंट्रोल टावर का उद्घाटन भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने किया। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह के अलावा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी मौजूद रहीं। टावर के प्रतिवर्ष संचालन में 37 लाख रुपये का खर्च आएगा। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पर्यावरण एक बड़ी चुनौती है। दिल्ली के समतुल्य चुनौती नोएडा झेल रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए क्लाइमेट चेंज विभाग बनाया था। यही…

Read More