Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

पति से अधिक आय होने पर अंतरिम गुजारा-भत्ता नहीं: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महिला की याचिका खारिज की, AI से आईटी नौकरियों पर जोखिम का भी किया उल्लेख

July 26, 2026

परीक्षा सुधारों पर बड़ा कदम: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर टास्क फोर्स गठित, पीएम मोदी ने किया ऐलान

July 26, 2026

केरल में अवैध लोन ऐप्स का जाल: ₹800 करोड़ की ठगी, ब्लैकमेल और आत्महत्याओं ने बढ़ाई चिंता

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जमीन अधिग्रहण के बाद बदली छह गावों के लोगों की जिंदगी,लग्जरी गाड़ियां खरीदीं
Development

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जमीन अधिग्रहण के बाद बदली छह गावों के लोगों की जिंदगी,लग्जरी गाड़ियां खरीदीं

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 24, 2021Updated:November 24, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जमीन अधिग्रहण के बाद बदली छह गावों के लोगों की जिंदगी,लग्जरी गाड़ियां खरीदीं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जमीन अधिग्रहण के बाद बदली छह गावों के लोगों की जिंदगी,लग्जरी गाड़ियां खरीदीं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद होंगे। इस एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में इलाके के छह गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ।

अधिग्रहण के बाद मिले मुआवजे ने इन गांव के लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है। इन गांवों के लोगों ने छोटे मकानों की जगह कोठियों ने ले ली है। इनके पास बड़े फॉर्म हाउस भी है। यही नहीं इन्होंने बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियां भी खरीद ली हैं।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में रोही, पारोही, किशोरपुर, रनहेरा, किशोरपुर और दयानतपुर गांव की जमीन का अधिग्रहण किया गया। सबसे अधिक रोही गांव के किसान इससे प्रभावित हुए हैं। इनको मुआवजा मिला है। उन्हें घर के बदले दूसरी जगह भूखंड दिए गए हैं। मुआवजा मिलने के बाद क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिला है। किसानों ने खेती करने लायक जमीन खरीदी है। उन्होंने मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, जहांगीरपुर, पिसावा और खुर्जा आदि में जमीन ली है। उन्होंने पहले के मुकाबले दो से तीन गुना ज्यादा जमीन खरीदी है।

100 से ज्यादा लोगों ने बुलेट खरीदी
एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण होने के बाद मिले मुआवजे से किसानों ने खूब गाड़ियां खरीदी हैं। रोही गांव के 200 से ज्यादा किसानों ने कार खरीदी हैं। 100 से ज्यादा लोगों ने बुलेट खरीदी हैं। किसानों का बुलेट के प्रति रुझान को देखते हुए कंपनी ने गांव में ही कैंप लगा दिया था और घर पर ही डिलीवरी दी थी।

कितनी राशि किसे दी गई
बता दें कि कि जेवर एयरपोर्ट के लिए छह गांवों के लोगों की जमीन ली गई है। इन गांवों में रन्हेरा, रोही, पारोही, बनवारीवास, किशोरपुर, दयानतपुर शामिल हैं। इस परियोजना से प्रभावित लोगों को पुनर्वासन के लिए कुल 403.24 करोड़ की राशि वितरित की गई है। कुल 7224 घर प्रभावित हुए हैं। वहीं प्रभावित किसानों को कुल 330.16 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

किसानों की लाइफ स्टाइल बदली
जमीन अधिग्रहण के बाद किसानों की लाइफ स्टाइल में काफी बदलाव आया है। साइकिल से चलने वाले किसान अब कार से चल रहे हैं। जिन किसानों ने दूसरी जगहों पर जमीन खरीदी है, वह अब खेतों भी कार से जा रहे हैं।

 

अपना बिजनेस शुरू किया
कुछ किसानों ने अपना बिजनेस शुरू किया है। किसी ने दुकान खोली है, तो किसी ने दूसरा व्यवसाय शुरू कर दिया है। जमीन देने वाले कुल किसानों में से केवल 1 से 2 फीसद ने ही अपना काम-धंधा शुरू किया है। किसानों ने कहा है कि अपना काम शुरू करना काफी जरूरी है। उनका कहना है कि जमीन जाने से पहले व्यवसाय के बारे में बिलकुल ही नहीं सोचते थे।

निर्माण कार्य 29 सितंबर 2024 तक पूरा होना है
नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 29 सितंबर 2024 तक पूरा होना है। पहले चरण में दो रनवे बनाए जाएंगे। हालांकि एक रनवे के साथ एयरपोर्ट से 2024 में यात्री सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरे रनवे का निर्माण होगा। रनवे के साथ टर्मिनल बि¨ल्डग व एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर व अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश में 31 मार्च तक खुलेंगी 700 नई बैंक शाखाएं व इतने ही एटीएम, राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी
Next Article नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ
BharatSpeaks

Related Posts

AI सर्च के दौर में बदल रहा इंटरनेट: गूगल की नई रणनीति से ओपन वेब और डिजिटल पब्लिशर्स पर बढ़ा दबाव

July 22, 2026

Noida Metro Rail Corporation Moves Ahead with Metro Expansion as Private Firms Show Strong Interest

July 20, 2026

बिना सहमति सर्विस चार्ज वसूला तो होगी कार्रवाई: CCPA का 41 रेस्टोरेंट पर शिकंजा, Chaayos पर ₹50,000 जुर्माना

July 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.