Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

कोरियर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹1.50 लाख की ठगी, देशभर में ₹3,000 करोड़ के कथित फ्रेंचाइजी घोटाले का आरोप

July 13, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद का महिमामंडन करने वाली पुस्तकों पर बड़ी कार्रवाई, तीन प्रकाशक गिरफ्तार

July 13, 2026

पीएनबी घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट ने नीरव मोदी के बहनोई मयंक मेहता के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द किया

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»UP सरकार की बड़ी पहल : Covid-19 का प्राइवेट लैब में मात्र 700 रुपये में होगा टेस्ट, दिल्ली से भी हुआ सस्ता
प्रदेश

UP सरकार की बड़ी पहल : Covid-19 का प्राइवेट लैब में मात्र 700 रुपये में होगा टेस्ट, दिल्ली से भी हुआ सस्ता

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 1, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोरोना (Covid-19) को लेकर यूपी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। एक बार फिर से यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्राइवेट लैब में होने वाली कोरोना की जांच को लेकर एक फिक्स रेट तय कर दिया है। अब प्राइवेट अस्पताल या लैब RT-PCR Tests के लिए अधिकतम 700 रुपये लेंगे। इसमें जीएसटी भी शामिल है। यानी कोई भी लैब किसी भी तरह से 700 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेगा। वहीं, अभी हाल में ही दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना के लिए होने वाले RT-PCR Tests की अधिकतम दर 800 रुपये फिक्स की थी। यानी दिल्ली की तुलना में यूपी के प्राइवेट लैब में कोरोना का टेस्ट 100 रुपये सस्ता रहेगा।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

UP में प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट की तय दर को लेकर जारी आदेश की कॉपी

यूपी में कोरोना की जांच को लेकर रेट कम करने संबंधी आदेश 1 दिसंबर को जारी किया गया। इसे अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जारी किया। इनके आदेश के मुताबिक, प्राइवेट अस्पताल द्वारा प्राइवेट लैब को भेजे जाने वाले सैंपल का रेट 700 रुपये होगा। इसमें जीएसटी भी शामिल है। अगर कोई व्यक्ति खुद ही किसी प्राइवेट लैब में जाता है तो उससे जांच की कीमत मात्र 700 रुपये ली जाएगी। अगर प्राइवेट लैब खुद जाकर कहीं सैंपल लेता है तो उसका रेट 900 रुपये होगा। इसमें भी जीएसटी शामिल है। यूपी के अपर मुख्य सचिव ने अपने आदेश में ये साफ किया है कि अगर कोई भी लैब या अस्पताल इस निर्धारित रेट से ज्यादा लेता है तो ऐपिडेमिक डिजीज एक्ट-1897 और उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली-2020 का उल्लंघन माना जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, 10 सितंबर को यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्राइवेट लैब कोरोना टेस्ट के लिए अधिकतम 1600 रुपये निर्धारित था।

Must Read : जिसे अमेरिका भी नहीं समझ पाया उसी बेसिक टेक्निक से UP ने कोरोना को हराया, WHO ने यूपी सरकार को सराहा, जानें क्या है मामला

कोरोनो पर काबू पाने में यूपी सरकार के कदम की WHO भी कर चुका है तारीफ

आपको बता दें कि कोरोनो पर काबू पाने में यूपी सरकार की तरफ से उठाए गए कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी तारीफ की है। दरअसल, यूपी में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तकनीक से कोरोना संक्रमित लोगों का पता लगाकर जिस प्रभावी तरीके से इस महामारी पर काबू पाया गया, वो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि WHO के भारत में प्रतिनिधि डॉ रोडरिको (Dr. Roderico H. Ofrin) ने यूपी सरकार की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि ये देश के दूसरे राज्‍यों के लिए नजीर बन सकती है। इसे अपनाकर कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Corona Covid Delhi Private Lab test UP
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजिसे अमेरिका भी नहीं समझ पाया उसी बेसिक टेक्निक से UP ने कोरोना को हराया, WHO ने यूपी सरकार को सराहा, जानें क्या है मामला
Next Article ऊंची उड़ान की राह पर यूपी, देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला बनेगा पहला राज्य, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा सबसे खास
BharatSpeaks

Related Posts

₹503 करोड़ के राजस्थान स्कूल मरम्मत फंड में कथित अनियमितताओं के आरोप: जमीनी जांच में कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

July 6, 2026

फायर सेफ्टी से कथित खिलवाड़ पर बिल्डर कंपनी समेत तीन के खिलाफ केस, राजपुर ग्रीन्स सोसाइटी में जांच शुरू

July 6, 2026

राम मंदिर दान गबन मामले में जांच तेज: पूछताछ में ₹19 लाख खर्च करने का दावा, शादी, रिश्तेदारों और कार खरीद में गई रकम

July 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.