Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Maharashtra’s ‘Singham IAS’ Tukaram Mundhe’s Food Safety Campaign Gains International Attention

October 5, 2026

Alleged ₹46 Lakh Job Fraud, Accused Arrested from Vaishali

October 5, 2026

Navy Sailor Arrested for Allegedly Leaking Defence Information to Pakistani Spy, Two Including Former Soldier Held in Assam

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से रुका था UP के इस एयरपोर्ट का निर्माण, CM के निर्देश पर काम में आई तेजी, मिली सैद्धांतिक मंजूरी, जानें
प्रदेश

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से रुका था UP के इस एयरपोर्ट का निर्माण, CM के निर्देश पर काम में आई तेजी, मिली सैद्धांतिक मंजूरी, जानें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJanuary 14, 2021Updated:January 14, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : भारत की आजादी से पहले ही यूपी के एक शहर में एयरपोर्ट बनाने की एक योजना बनाई गई थी। ये योजना द्वितीय विश्व युद्ध ( 1 सितंबर 1939 से 2 सितंबर 1945) के दौरान बनी थी। यानी अब करीब 75 साल बीत चुके हैं। लेकिन यूपी में इस योजना पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जानकारी हुई तब उसका सर्वे कराकर नए सिरे से एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया। जिसे आखिरकार अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल गई। जिसके बाद इतने वर्षों से रुके प्रोजेक्ट में अब फिर से तेजी आएगी। यूपी का ये शहर है ललितपुर।

पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड के विकास में अहम होगा ये एयरपोर्ट

airport
यूपी के ललितपुर जिले में इसी स्थान पर प्रस्तावित है एयरपोर्ट का निर्माणकार्य

यूपी सरकार का मानना है कि बुंदेलखंड यूपी के काफी पिछड़े हुए क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस विकास की योजना के दौरान जानकारी मिली कि ललितपुर में आजादी से पहले से एयरपोर्ट बनाए जाने की योजना बनी थी। लेकिन ये योजना फिर ठंडे बस्ते में चली गई। इस बारे में जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इस प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट को अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

17 एयरपोर्ट वाला यूपी देश का नंबर-1 राज्य बनने की राह पर

up airport

यूपी में योगी सरकार कार्यकाल में विकास कार्यों ने ऊंची उड़ान भरी है। ये उड़ान यूपी में बन रहे एयरपोर्ट में भी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में 17 एयरपोर्ट के विकास कार्यों की शुरुआत हुई। इनमें से 3 वर्षों के भीतर ही प्रयागराज, कानपुर और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट का संचालन शुरू भी हो गया। इन सभी एयरपोर्ट को समय से पहले क्रियाशील कर दिया गया। इनके अलावा 14 एयरपोर्ट के निर्माण कार्य अभी तेजी से चल रहा है। इनमें भी बरेली और कुशीनगर में एयरपोर्ट पूरी तरह से तैयार हैं। जबकि अलीगढ़, आजमगढ़, मेरठ, मुरादाबाद और चित्रकूट में आगामी 2 महीने में एयरपोर्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह अगर सभी 17 एयरपोर्ट क्रियाशील हो गए तो भारत में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन जाएगा। अभी वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा एक्टिव एयरपोर्ट वाला राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। वहीं, अभी उत्तर प्रदेश में 7 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Airport CM Lalitpur UP Yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनोएडा-लखनऊ के बाद अब कानपुर और वाराणसी में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की तैयारी में योगी सरकार
Next Article देश के सबसे प्रतिष्ठित साइबर योद्धा CQ-100 में UP का रहा दबदबा, 2 IPS समेत 5 लोगों ने दिखाया दम, जानें पूरा मामला
BharatSpeaks

Related Posts

जेएसएससी-सीजीएल कथित गड़बड़ी में मुख्य सेटर रितेश कुमार सिंह गिरफ्तार, 30 सफल अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

October 2, 2026

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस में 9 नाबालिगों की तस्करी का आरोप, तीन युवक गिरफ्तार

October 2, 2026

लखनऊ से शुरू टोकन सिस्टम अब देशभर में, आधार सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.