Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

अब 100% इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों का रास्ता साफ, केंद्र ने बदले मोटर वाहन नियम

October 26, 2026

Can Your Smartwatch Detect Health Problems Early? Know the Facts

October 26, 2026

Spending Hours on Your Phone? Try These Easy Digital Detox Tips

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»योगी सरकार की बड़ी पहल : UP में बनेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें खिलाड़ी कैसे बनेंगे सितारे
प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी पहल : UP में बनेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें खिलाड़ी कैसे बनेंगे सितारे

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJanuary 27, 2021Updated:January 27, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विकास कार्यों के साथ अब खेल में भी उत्तम बनेगा। यूपी के खिलाड़ी देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इसके लिए राज्य के होनहार खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलेगा। ये मौका स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में मिलेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ में ‘द उत्तर प्रदेश स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी’ की स्थापना के लिए हरी झण्डी दे दी है। पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी गई। बता दें कि यूपी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करने को लेकर कई महीने से तैयारी चल रही थी। हालांकि, इस यूनिवर्सिटी को पहले लखनऊ में खोलने की तैयारी थी। लेकिन बाद में इसे मेरठ में स्थापित करने का फैसला लिया गया।

क्यों जरूरी है स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानिए

खेल विशेषज्ञ व टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के पत्रकार वीरेंद्र शर्मा बतातें हैं प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन सही समय पर सही ट्रेनिंग की कमी है। इसके अलावा खिलाड़ियों में फिटनेस की कमी होती है। इसलिए इंटरनैशनल स्तर पर हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी भी हार जात हैं। लेकिन शुरुआत से ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मिलेगी। उन्हें फिटनेस की सही जानकारी मिलेगी। शुरुआत से ही इंटरनेशनल मानकों पर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रैक्टिस मिलेगी तो ये ओलिंपिक में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार की ये पहल काफी सराहनीय है।

अभी हरियाणा में ही हैं बेहतर खिलाड़ी, अब यूपी में संवरेंगे सितारे

स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अभी देश में हरियाणा ही ऐसा राज्य है जहां हर जिले में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों में शूटिंग और पहलवानी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी उभरें हैं उससे ये साफ है कि यहां के खिलाड़ियों को शुरू से बेहतर माहौल मिले तो इन्हें संवारा जा सकेगा। क्योंकि अभी खिलाड़ियों का खान-पान क्या हो, अपना फिटनेस कैसे रखना है। इसकी सही जानकारी नहीं मिलती है। ऐसे में बेहतर कोच मिलने से खिलाड़ी यूपी को अलग ही पहचान दिलाएंगे।

क्या खास है यूपी के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विधेयक में

यूपी में पास हुए विधेयक के मुताबिक राज्यपाल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति होंगे। वहीं कुलपति इस स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का दूसरा सर्वोच्च पद होगा। कुलपति के बारे में विधेयक में गाइडलाइन है कि उनका शिक्षाविद् होना जरूरी होगा। इसके साथ ही प्रशासनिक अनुभव होना, शारीरिक शिक्षाविद् या उत्कृष्ट खिलाड़ी होना भी अनिवार्य है। डाक्टरेट की डिग्री हो और उम्र 62 साल निर्धारित की जाएगी। इनका कार्यकाल तीन साल निश्चित किया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर और डीन्स भी होंगे।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleCM का ड्रीम प्रोजेक्ट : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन; जानें- देश के लिए कैसे होगा फायदेमंद
Next Article असली किसानों ने राकेश टिकैत की खोली पोल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ राकेश टिकैत को गिरफ्तार करो, जानिए पूरा मामला
BharatSpeaks

Related Posts

BIS Certification to Become Mandatory for Sealed Drinking Water Sales in UP; 968 Units Given Deadline Until March 31, 2027

October 15, 2026

Wrong Electricity Billing Complaints Surge in Uttar Pradesh, 6-Month Figures Raise Questions

October 15, 2026

BHU Trauma Centre Faces Recruitment Crisis as Probe Committee Confirms Rule Violations

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.