Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Maharashtra’s ‘Singham IAS’ Tukaram Mundhe’s Food Safety Campaign Gains International Attention

October 5, 2026

Alleged ₹46 Lakh Job Fraud, Accused Arrested from Vaishali

October 5, 2026

Navy Sailor Arrested for Allegedly Leaking Defence Information to Pakistani Spy, Two Including Former Soldier Held in Assam

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»राष्ट्रीय»जानिए- कौन हैं बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी उगाने वाली गुरलीन चावला, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र
राष्ट्रीय

जानिए- कौन हैं बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी उगाने वाली गुरलीन चावला, पीएम ने मन की बात में किया जिक्र

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 1, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
gurleen
गुरलीन चावला स्ट्राबेरी की खेती करते हुए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 जनवरी को साल 2021 में पहली बार मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव का जिक्र और गुरलीन चावला की जमकर तारीफ की। मन की बात के 73वें संस्करण में इसे लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी फेस्टीवल का शुभारंभ किया। बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। इसमें झांसी की एक बेटी गुरलीन चावला की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ करने के बाद झांसी के हरजीत सिंह चावला की बेटी गुरलीन का सेलेक्शन अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में एलएलएम के लिए हुआ। इसके बाद उन्हें लॉकडाउन के कारण झांसी आना पड़ा। उन्हें स्ट्रॉबेरी बेहद पसंद है। यहां स्ट्राबेरी न मिलने पर उन्होंने अपने घर की छत पर ही इसकी खेती की शुरुआत कर दी और अब कई एकड़ में इसकी खेती ऑर्गेनिक विधि से कर रही हैं। इसके लिए प्रशासन व सरकार की सराहना हासिल कर चुकीं गुरलीन ने इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की थी।

स्ट्रॉबेरी खाने का शौक रखने वाली गुरलीन ने प्रयोग के तौर पर पहले घर में कुछ गमलों में इसके बीज बोए। इसका परिणाम काफी सकरात्मक रहा। इसके बाद उन्होंने अपने पिता से इसकी जानकारी दी और फार्म हाउस पर लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में इसकी खेती शुरू की। इसके सफल होने पर हर ओर इसकी चर्चा होने लगी। उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद फर्म में नवंबर में बीस हजार पौधे लगाए। मार्च तक इसका उत्पादन होगा। गर्म मौसम में इसका उगना संभव नहीं है। इसको पानी देने के लिए ड्रिप इरिगेशन का इस्तेमाल हो रहा है। झांसी में पहली बार स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन 17 जनवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। इस अनोखी खेती के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी मिली। उन्होंने इसकी काफी तारीफ की। उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद गुरलीन ने स्ट्रॉबेरी को बाजार तक पहुंचाने और क्षेत्र के लोगों को इसके उत्पादन से जोड़ने के लिए एक महीने के स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल का आयोजन किया। इसे देखकर कई किसान स्ट्रॉबेरी की खेती की ओर आकर्षित हुए हैं। माना जा रहा है कि इससे इस क्षेत्र के हालात सुधर सकते हैं। इसलिए योगी सरकार इसके खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी मकसद से स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन हुआ। फेस्टिवल का मकसद बुंदेलखंड में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा देना है। सीएम योगी ने इसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी शुरुआत की थी। इसके माध्यम से किसानों व नौजवानों को अपने घर में खाली पड़ी जगह या छत पर और टैरेस गार्डन में इस फल को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
gurleen chawala Mann KI Baat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयूपी में मोहल्ला पाठशाला का अनोखा प्रयास, गरीब बच्चे भी पढ़कर अब बनेंगे अफसर, जानें कैसे खुश हैं लोग
Next Article बजट 2021 की वो खास बातें, जो आपके लिए जानना है जरूरी
BharatSpeaks

Related Posts

ईरानी अभिनेत्री एलनाज शाकरदोस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक साल की जेल, दो साल तक राजनीतिक-कलात्मक गतिविधियों पर रोक

October 4, 2026

ट्रंप ने मादुरो को पकड़ने से पहले घंटों Grok से ली सलाह, पूछा था—वेनेजुएला की जनता कैसे देगी प्रतिक्रिया

October 4, 2026

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीयों को रूस की सेना में भर्ती न होने की चेतावनी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.