Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

How Toxic Air Is Quietly Affecting Blood Sugar and Metabolic Health

May 25, 2026

How Physiotherapy Is Helping India Fight the Rising NCD Crisis

May 25, 2026

Experts Warn Low-TDS RO Water Can Strip Essential Minerals From Your Body

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»राष्ट्रीय»कृषि कानून को लेकर जानिए उन 9 भ्रांतियों की आसान भाषा में असली हकीकत, जिसे लेकर हो रहा है विरोध
राष्ट्रीय

कृषि कानून को लेकर जानिए उन 9 भ्रांतियों की आसान भाषा में असली हकीकत, जिसे लेकर हो रहा है विरोध

Sunil MauryaBy Sunil MauryaDecember 8, 2020Updated:December 8, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली : कृषि कानून को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। सरकार से एक खास वर्ग के किसानों में नाराजगी है। वहीं, विपक्षी इसपर राजनीति कर रहे हैं। किसान भले ही राजनीतिक पार्टियों से कोई मदद नहीं मांग रहे हैं लेकिन ये किसानों को विरोध करने के लिए उकसा रहे हैं। हालांकि, इस दौरान जो किसानों के मन में सवाल हैं उन्हें समझाने का प्रयास कोई भी नहीं कर रहा है। इस पर नए कृषि कानून को लेकर चल रहीं भ्रांतियों और असलियत को समझाया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर नए कानून को लेकर किस तरह की भ्रांतियां हैं और उसकी क्या है असलियत।

1- क्या है भ्रांति

नए कृषि कानून से किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा?

ये है हकीकत

किसान अपने उपज की बिक्री के लिए खुद खरीदार का चुनाव कर सकते हैं और अपने से तय कीमत पर उसे बेच भी सकते हैं। इस तरह नए कानून से किसानों को सीधे फायदा होने वाला है। इसमें बिचौलियों की समाप्ति हो जाएगी।

2- क्या है भ्रांति

किसी तरह के विवाद होने की स्थिति में किसानों को उसे सुलझाने में कोई सहूलियत नहीं मिलेगी। खासतौर पर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के दौरान ऐसे विवाद के कयास लगाए जा रहे हैं।

ये है हकीकत

कानून के अनुसार किसान तय सीमा 30 दिन के भीतर ही कॉन्‍ट्रैक्‍ट कंपनी के साथ विवाद निपटा सकते हैं। अगर विवाद नहीं सुलझा तो एसडीएम के ट्रिब्यूनल में जाएंगे और 30 दिन में मामला सुलझ जाएगा।

3- क्या है भ्रांति

किसानों को समय-सीमा में निर्धारित पेमेंट नहीं मिल पाएगी।

ये है हकीकत

खरीदार को किसी भी किसान से उपज लेने वाले दिन ही पेमेंट करनी होगी। ऐसा नहीं होने पर एग्रीमेंट के अनुसार, अधिकतम 3 दिन के भीतर पेमेंट मिल जाएगी।

4- क्या है भ्रांति

किसानों के संगठनों को कोई फायदा नहीं मिलेगा?

ये है हकीकत

किसानों के संगठनों को भी किसान की तरह ही माना जाएगा। इसलिए संगठनों को भी उतना ही फायदा मिलेगा।

5- क्या है भ्रांति

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को भविष्य में बंद कर दिया जाएगा।

ये है हकीकत

MSP पहले की तरह भविष्य में भी जारी रहेगा। ये भी आपको जानना जरूरी है कि बीजेपी सरकार में MSP पहले की सरकार की तुलना में बढ़ा ही है। उदाहरण के लिए यूपीए-2 सरकार के समय गेहूं का MSP 270 रुपये बढ़ा लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में MSP में 575 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यानी कांग्रेस सरकार की तुलना में बीजेपी सरकार में एमएसपी पर 205 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फिर भी एमएसपी को लेकर विपक्षी लोगों को भड़का रहे हैं।

6- क्या है भ्रांति

FCI जैसी संस्थाएं किसानों के भंडारण को बंद कर देंगी।

ये है हकीकत

FCI और दूसरी सरकारी एजेंसियां पहले की तरह ही हमेशा भंडारण करती रहेंगी। इसे बंद नहीं किया जा रहा है।

7- क्या है भ्रांति

APMC मंडी के बाहर अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों को अब लाइसेंस की जरूरत होगी।

ये है हकीकत

किसान किसी भी मंडी के बाहर अपनी उपज को बेच सकेंगे। इस पर कभी कोई रोक नहीं है। वे अपनी कीमत भी तय कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।

8- क्या है भ्रांति

APMC मंडी को आने वाले दिनों में कभी भी बंद कर दिया जाएगा।

ये है हकीकत

मंडी को कभी भी बंद नहीं किया जाएगा। ये पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

9- क्या है भ्रांति

नया कानून किसानों को मिलने वाले भुगतान की सुरक्षा की गारंटी नहीं लेता है।

ये है हकीकत

नया कानून पूरी तरह से किसानों से हित में है। ये किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान कराने में समर्थ है।

 

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Facts farmer Myths Protest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleइन नीतियों से UP में जल्द होगा 45 हजार करोड़ का विदेशी निवेश, 6 देशों ने दिखाई दिलचस्पी
Next Article This Is How Jewar Airport Will Look Like, Award Winning Design Inside
Sunil Maurya

Deputy Editor, BHARAT SPEAKS

Related Posts

How Toxic Air Is Quietly Affecting Blood Sugar and Metabolic Health

May 25, 2026

Experts Warn Low-TDS RO Water Can Strip Essential Minerals From Your Body

May 24, 2026

Typhoid Cases Surge Across India as Monsoon Fuels Health Risks

May 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.