Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Vijay’s Rs 624 Crore Empire: Inside the Actor-Turned-Politician’s Wealth

May 5, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026

“Loan लेकर खरीदे ट्रैक्टर, फिर फर्जी कागजों से दोबारा बेच दिए: बिजनौर में ₹53 लाख का संगठित फर्जीवाड़ा उजागर”

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, क्या है सीएम के इस ड्रीम प्रोजक्ट की खूबियां, जानें
प्रदेश

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, क्या है सीएम के इस ड्रीम प्रोजक्ट की खूबियां, जानें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 9, 2021Updated:February 9, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Purvanchal-Expressway
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर जल्द ही गाड़ियां फर्राटा भरती नजर आएंगी। इसका निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में इसका उद्घाटन करेंगे। के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए पूर्वांचल के गाजीपुर और आजमगढ़ समेत संबंधित जिलों के दौरे पर निकले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस एक्‍सप्रेस वे के बन जाने के बाद गाजीपुर के लोग तीन घंटे में लखनऊ और 10 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। कोरोना महामारी के बावजूद तीन साल की समय सीमा के अंदर ही यह जनता को समर्पित किया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी का यह ड्रीम प्रोजक्ट है।

अब जानते हैं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में

Purvanchal-Expressway

  • लखनऊ के चांदसराय से शुरू होकर गाजीपुर जिले में हैदरिया तक 341 किलोमीटर लंबे छह-लेन वाले इस एक्सप्रेसवे का विकास इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) के आधार पर किया जा रहा है। भविष्य में इसका विस्तार आठ लेन तक हो सकता है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में कुल 22,494.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
  • जुलाई 2018 में यह फ्लैगशिप प्रोजेक्ट आठ हिस्सों में शुरू हुआ। पांच कंपनियों जीआर इंफ्रां ओरिएंट स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, गायत्री प्रोजेक्ट्स, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड और एप्को इंफ्रा को ठेका दिया गया है
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ कृषि जिलों को सीधे लखनऊ से जोड़ेगा। यही नहीं ये जिले इसके माध्यम से 302 किमी लंबे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और 165 किमी आगरा ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए जुड़ेंगे
  •  यह एक्सप्रेसवे अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए इं​डस्ट्रियल कॉरिडोर और एग्रीकल्चर सेंटर की तरह काम करेगा।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राज्य के अधिकांश पिछड़े जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गाजीपुर और मऊ शामिल हैं।
  • ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे इनको विकसित क्षेत्र बनाने में मदद करेगा। इससे पूर्वांचल क्षेत्र के सामानों का बड़े बाजारों में परिवहन आसान होगा और धन और समय के लिहाज से भी किफायती साबित होगा।
  • राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे कृषि, औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
  • यह भी कहा जा रहा है कि एक्सप्रेसवे खाद्य प्रसंस्करण, वेयरहाउसिंग, हैंडलूम के साथ-साथ डेयरी क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे क्षेत्र और राज्य का विकास होगा। इससे समय की बचत, प्रदूषण स्तर में नियंत्रण, ईंधन की बचत, दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
CM Yogi Purvanchal Express-Way UP NEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleअब भूमाफिया भी डरेंगे योगी सरकार में, यूनीक कोड से खुल जाएगी भूमाफियाओं की कुंडली, जानें कैसे
Next Article पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होगी अटल भूजल योजना, जानें इस योजना के बारे में
BharatSpeaks

Related Posts

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026

“Loan लेकर खरीदे ट्रैक्टर, फिर फर्जी कागजों से दोबारा बेच दिए: बिजनौर में ₹53 लाख का संगठित फर्जीवाड़ा उजागर”

May 5, 2026

“नकली फैक्ट्री का जाल, चांदी के नाम पर ठगी: जयपुर में 5 लाख का फ्रॉड, दो आरोपी गिरफ्तार”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.