Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Dev Deepawali: Why Varanasi Celebrates the Festival of Gods, Its Mythological Origins and Grand Ganga Celebrations

November 7, 2026

Chronic Kidney Disease: Early Symptoms That Could Indicate Kidney Damage

November 6, 2026

Iron Deficiency Anaemia in Children: 7 Warning Signs Parents Should Never Ignore

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»यूपी में योगी सरकार की इन योजनाओं से महिलाएं हो रही हैं सशक्त, खुद कर रहीं हैं रोजगार, जानें कैसे
प्रदेश

यूपी में योगी सरकार की इन योजनाओं से महिलाएं हो रही हैं सशक्त, खुद कर रहीं हैं रोजगार, जानें कैसे

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 22, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
up gov
महिलाओं की समस्या को इस तरह से प्राथमिकता के साथ सुनवाई करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : घर की महिलाएं सशक्त हों तो किसी भी परिवार की पीढ़ियां मजबूत हो जाती हैं। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जरूरी है कि वो खुद पढ़ी-लिखी हों और रोजगार करें। इसलिए यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पहले गांव-गांव में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया। इसके साथ ही हर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की भी पहल की है। इसके लिए यूपी सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं हैं। हाल ही में शुरू हुई बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) सखी योजना और भाग्यलक्ष्मी जैसी योजना सूबे की महिलाओं को सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुखबिर योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं। आइए विस्तार से इन पर चर्चा करते हैं।

बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट (बीसी) सखी योजना

sakhi yojna

सूबे की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट) सखी योजना शुरू हुई है। इसके तहत योगी सरकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। दरअसल, सरकार ने ग्रामिण क्षेत्रों में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करने का फैसला लिया है। पहले चरण में 56 हजार से ज्यादा महिलओं का चयन हुई है और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें रोजगार मिलेगा। यह योजना बैंकिंग सेवाओं के विस्तार में भी मददगार साबित होगा। इस योजना में 34 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इसके तहत काम करने वाली महिलाओं को छह महीने तक प्रतिमाह चार हजार रुपये तक स्टाइपेंड और 1200 रुपये हर माह समूह सखी के रूप में काम करने के लिए स्टाइपेंड मिलेगा। इस येजना के तहत काम करने वाली महिलाओं को घर-घर जाकर सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और बैंकिग सुविधाओं के बारे में बताना है। ट्रांजेक्शन पर 2 फीसदी कमीशन भी मिलेगा। ड्रेस भी मुफ्त में मिलेगी।

भाग्यलक्ष्मी योजना

laxmi

योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना के तहत राज्य के हर गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर 50 हजार रिपये का बांड दिया जाएगा। लड़की के कक्षा में छह में पहुंचने पर तीन हजार रुपये, कक्षा आठ में पहुंचने पर पांच हजार रुपये, हाई स्कूल में पहुंचने पर सात हजार रुपये और इंटर में पहुंचने पर आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। 21 साल उम्र होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे।

निराश्रित महिला पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत प्रारंभिक चरण में 500 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की योजना बनाई। इसके तहत पति के देहांत होने के बाद पुनर्विवाह करने पर दंपति को दिए जाने वाली राशि को 11 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया। इसके अलावा दहेज के लिए प्रताड़ित महिलाओं को प्रति माह 125 रुपये की आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर प्रथम चरण में 500 रुपये करने और उनको कानूनी सहायता के तौर पर एकमुश्त मिलने वाली 2500 की सहायता राशि को बढ़ाकर 10 हजार करने के निर्देश दिए।

मुखबिर योजना

mukhbir yojna

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू की। इसके तहत 64 रेस्क्यू वैन को महिला हेल्प लाइन नंबर ‘181’ के लिए हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 विस्तार करने के साथ-साथ आशा ज्योति केंद्र को 11 से बढ़ाकर सभी 75 जिलों में किया जा रहा है। इस योजन के तहत भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाले को 10 हजार से दो लाख तक का इनाम भी मिलेगा।

विधवा महिलाओं के लिए मदद

vidhya

योगी सरकार ने विधवा महिलाओं को सरकारी मदद मुहैया कराने के लिए योजना बनाई। इसके तहत रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत विधवा महिलाओं की मदद की जाती है। ऐसी महिलाएं जिनका कोई अन्य आय स्रोत नहीं है उनकी मदद की जाती है।

सीएम सामूहिक विवाह योजना

vivah
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की गरीब लड़कियों की शादी कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की। इस योजना के तहत 35 हजार रुपये मुहैया कराने की व्यवस्था है। इसमें से 20 हजार रुपये लड़की के खाते में तो 10 हजार रुपये शादी की जरूरत और पांच हजार समारोह के लिए दिए जाते हैं। इसके तहत एक ही परिवार की दो बेटियों को मदद मिल सकता है। इसके लिए ब्लॉक और स्थानीय निकायों में जोड़ों को पंजीकरण करना होता है। किसी भी वर्ग या जाति के पात्र लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार में चमके UP के सरकारी स्कूल, छात्र बोले : पहले स्कूल आने का मन नहीं होता था, अब स्कूल से लौटना पसंद नहीं
Next Article ISRO to open Regional Academic Center for Space (RAC-S) at IIT(BHU) Varanasi
BharatSpeaks

Related Posts

​High alert in Mumbai as threat targets High Court BSE and Worli Racecourse

November 6, 2026

Open Jail Scandal: Murder Convict Enjoys Thailand Trip as Fake Attendance Is Recorded

November 6, 2026

​Bihar Rural Development Officer Staged Begging Protest Over Eight Months of Unpaid Salary

November 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.