Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

“Earthcon’s ‘Dream Project’ Turns Nightmare in Dehradun: Promises Missing, Amenities Absent, Even RWA Formation Blocked—Residents Move RERA”

May 26, 2026

How Toxic Air Is Quietly Affecting Blood Sugar and Metabolic Health

May 25, 2026

How Physiotherapy Is Helping India Fight the Rising NCD Crisis

May 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार,दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता होगी कम
प्रदेश

नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार,दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता होगी कम

BharatSpeaksBy BharatSpeaksAugust 16, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार,दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता होगी कम
नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार,दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भरता होगी कम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश का पहला और उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) बनाने की तैयारी में है। यीडा ने इसके लिए नोएडा के सेक्टर-28 में 350 एकड़ जमीन तय कर दी है। इस पार्क में इनक्यूबेशन सेंटर भी होगा। इस सेंटर पांच एकड़ में बनाया जाएगा। इस से स्टार्टअप कंपनियों को फायदा मिलेगा। इनक्यूबेशन सेंटर के लिए यीडा ने आईआईटी कानपुर से करार किया है। दो चरणों में बनाए जाने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के जरिए 5,250 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से:

* केंद्र सरकार द्वारा दे भर में चार मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और नोएडा को पार्कों की स्थापना के लिए दो केंद्रों के तौर पर पेश किया। मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि देश के सबसे विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में से एक नोएडा से निर्यात भविष्य में जेवर हवाई अड्डे के खुलने से आसान हो जाएगा।

* योगी सरकार ने केंद्र सरकार की नई औद्योगिक और फार्मा नीति के कारण निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल के लिए यूपी को दो बल्क फार्मास्युटिकल या मेडिकल डिवाइस पार्क आवंटित करने की भी मांग की है। एक बार मंजूरी मिलने के बाद मेडिकल डिवाइस पार् को केंद्र सरकार से लगभग 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा।

* दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर भारत की निर्भरता और कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद इसकी कमी ने स्वास्थ्य मंत्रालय और संबंधित विभागों को फार्मा और चिकित्सा क्षेत्र में मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

* कुछ महीने पहले, यीडा के अधिकारियों ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विशाखापत्तनम में एक मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा किया था। उन्होंने हैदराबाद के कलाम संस्थान में स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार की है, जो नोएडा में पार्क की स्थापना का आधार बनेगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleउत्कृष्ट कार्यों हेतु साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त कर्मियों को डीजी प्रशंसा मेडल से किया गया सम्मानित
Next Article Stunning Pictures Of Zair-Al-Bahr: A Joint Exercise Between Indian Navy & Qatar Emiri Naval Force
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.