Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

The Ultimate Guide to Healthy Living in a Fast-Paced Digital World

May 8, 2026

अब मिनटों में टिकट बुकिंग: रेलवे लाएगा हाई-स्पीड सिस्टम, दलालों पर लगेगी कड़ी लगाम

May 8, 2026

“PNB का बड़ा डिजिटल कदम: साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए ₹3,400 करोड़ का IT और AI अपग्रेड प्लान”

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»हर जिले को स्वास्थ्य में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करने वाले पहले सीएम बने योगी आदित्यनाथ, जानें पूरी डिटेल
प्रदेश

हर जिले को स्वास्थ्य में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करने वाले पहले सीएम बने योगी आदित्यनाथ, जानें पूरी डिटेल

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMay 26, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
यूपी के देवरिया में निरीक्षण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ/देवरिया : कोरोना महामारी में रिकवरी रेट को 95 फीसदी तक लाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अब गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री हर जिले को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट और स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश में है। ऐसा करने वाले वो भारत के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।

26 मई को यूपी के देवरिया जिले का निरीक्षण करते हुए सीएम ने कहा कि कि प्रदेश के हर जिले को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में 300 से अधिक आक्सीजन संयंत्र लगाए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सरकार की मंशा है कि हर सीएचसी-पीएचसी गतिविधियों का केंद्र बने। वहां जांच, इलाज व टीकाकरण की सुविधा हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से एक सीएचसी या पीएचसी गोद लेने की अपील भी की।

सीएम ने कहा कि कोविड के सेकेंड वेव यानी दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों व वायुसेना के विमानों से टैंकर लिफ्ट कराकर हर अस्पताल और हर जरूरतमंद तक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अब फोकस हर जिले को इस परिप्रेक्ष्य में आत्मनिर्भर बनाने पर है। 20 हजार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मंगाए गए हैं, इतने और नए मंगाए जा रहे हैं। सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करा रही है।

सर्वाधिक कोरोना टेस्ट कराने वाला पहला राज्य बना यूपी

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव के बारे में विशेषज्ञ यूपी में कई प्रकार की आशंका जता रहे थे। हमने टीम वर्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) का मंत्र अपनाए रखा। इसके अपेक्षित और व्यापक परिणाम आए हैं। आज यूपी देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट कराने वाला राज्य है। हम आज की तारीख में चार करोड़ 77 लाख कोरोना जांच करा चुके हैं। प्रदेश में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए गांव से मोहल्लों तक अर्ली एंड अग्रेसिव कैंपेन चलाया गया। इससे लगातार सफलता मिल रही है। 30 अप्रैल को पीक टाइम पर कोरोना के कुल एक्टिव केस 3.10 लाख थे, जो आज 62 हजार के आसपास आ गए हैं।

कोविड से रिकवरी रेट 95 फीसदी पहुंचा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश में पॉजिटिविटी औसतन 3 फीसदी के आसपास रह गई है। जबकि कोविड से रिकवरी रेट 95 फीसदी हो गई है। इसमें अभी तेजी से और लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले की समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट तीन फीसद के करीब और रिकवरी रेट 93 फीसद से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन के साथ जीविका की रक्षा के लिए हमने लॉकडाउन के बजाय आंशिक कोरोना कर्फ्यू को अपनाया।

सीएम ने कहा कि कोरोना के थर्ड वेव को काबू में करने के साथ ही इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की तैयारियां भी करनी होंगी। इंसेफेलाइटिस के लिए संवेदनशील बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिले पूर्व में इससे प्रभावित होते थे। ऐसे में जिला अस्पतालों की पीआईसीयू (पीकू) व सीएचसी की मिनी पीकू को क्रियाशील किया जा रहा है। इंसेफेलाइटिस से हम मृत्यु दर को 95 फीसद कम करने में सफल हुए हैं।

एक जून से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण की तैयारी पूरी

सीएम योगी के कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक  जून से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगने लगेगा। थर्ड वेव में बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके अभिभावकों के लिए हर जिले में स्पेशल कंसंट्रेटर बनेंगे। आने वाले समय पर 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग को भी टीका लगेगा। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारियों व मीडियाकर्मियों के लिए भी टीकाकरण की अलग से व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 1.81 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 13.65 लाख युवा हैं।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसीएम योगी के ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट मॉडल से कोरोना केस में रिकवरी रेट 95% पहुंचा, दूसरे राज्यों में सबसे बेहतर, जानें
Next Article कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की पालनहार बनी योगी सरकार, हर महीने मिलेंगे 4 हजार, जानें पूरी डिटेल
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.