Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Digital Eye Strain: 7 Warning Signs Your Eyes Need a Break

November 7, 2026

​Patiala House Court Orders Handcuffs and Bulletproof Jackets for Inmates Fearing UP Police Encounter

November 7, 2026

Dev Deepawali: Why Varanasi Celebrates the Festival of Gods, Its Mythological Origins and Grand Ganga Celebrations

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Education»युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ
Education

युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 10, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ
युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की तैयारी में योगी सरकार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

छात्रों को डिजिटल तौर पर सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार उन्हें जल्द ही मुफ्त में टैबलेट और स्मार्टफोन मुहैया कराने की तैयारी में है। टैबलेट और स्मार्टफोन की आपूर्ति करने वाली कंपनी के चयन के लिए सरकार ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार की कोशिश है कि नवंबर के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाए, जिससे कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण शुरू कर दिया जाए।

योगी सरकार ने स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े युवाओं को निश्शुल्क टैबलेट और स्मार्टफोन देने का फैसला किया है। टैबलेट-स्मार्टफोन की आपूर्ति और वितरण की जिम्मेदारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने फिलहाल 25 लाख टैबलेट और 25 लाख स्मार्टफोन की आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बीते दिनों हुई प्री-बिड कान्फ्रेंस में प्राप्त हुए सुझावों के आधार पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग टेंडर के दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया में जुटा है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना की प्रगति की समीक्षा की। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोशिश है कि टेक्निकल और फाइनेंशियल बिडिंग की प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी कर ली जाएं।

बिड में चुनी जाने वाली कंपनी को आपूर्ति के लिए आर्डर दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। यह घोषणा जनवरी की शुरुआत में होने की संभावना जतायी जा रही है। शासन की कोशिश है कि आचार संहिता लागू होने से पहले युवाओं को यह सौगात सौंपी जा सके।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleआम लोगों के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को करेंगे लोकार्पण, जानें- इसकी खासियत
Next Article ESSCI ने नोएडा में शुरू किया नया कौशल प्रशिक्षण केंद्र
BharatSpeaks

Related Posts

Are You Eating Without Thinking? Why Mindful Eating Is Important

October 31, 2026

Is Your Daily Cup of Coffee Good for Your Health? Know the Facts

October 31, 2026

Supreme Court Stops Live Streaming of Case Mentioning, Bars Senior Lawyers from Oral Requests from November 2

October 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.