Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

मारुति सुजुकी रायपुर उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती, कहा- E20 नहीं, दूषित ईंधन से आई थी खराबी

July 17, 2026

वैज्ञानिकों के बढ़ते इस्तीफों के बीच ISRO ने सख्त किए सेवा छोड़ने के नियम, महत्वपूर्ण मिशन पूरे किए बिना नहीं छोड़ सकेंगे संस्थान

July 17, 2026

चीन में मेडिकल इंश्योरेंस फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा, दवा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े संस्थानों पर समन्वित निरीक्षण अभियान शुरू

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Education»योगी सरकार आज स्कूली छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजेगी 1100-1100 रुपये, जानें इस योजना के बारे में
Education

योगी सरकार आज स्कूली छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजेगी 1100-1100 रुपये, जानें इस योजना के बारे में

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
योगी सरकार आज स्कूली छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजेगी 1100-1100 रुपये, जानें इस योजना के बारे में
योगी सरकार आज स्कूली छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजेगी 1100-1100 रुपये, जानें इस योजना के बारे में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शनिवार को प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म और बैग खरीदने के लिए को दी जाने वाली राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में भेजेगी। सीएम योगी इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे प्रदेश सूबे के करीब 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।

कक्षा 1-8 तक के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं की राशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। इसमें स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर खरीदने के लिए हर छात्र-छात्रा के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर योजना का शुभारंभ करेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में करीब 1 करोड़ 80 लाख बच्चे पढ़ते हैं। सरकार इन बच्चों को हर साल 2 जोड़ी यूनिफॉर्म, 1 स्कूल बैग, 1 स्वेटर, 1 जोड़ी जूते और 2 जोड़े मोजे मुहैया कराती है। जूते -मोजे और स्वेटर बांटने की शुरुआत योगी सरकार ने ही की है। इसमें से 2 यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये और बैग व जूते मोजे के लिये प्रति छात्र करीब 250 से 300 रुपये का बजट रहता है।

सरकार हर साल इन योजनाओं के लिए करीब 1800-1900 करोड़ रुपये खर्च करती है। इस योजना को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। कई बार छात्रों को मिलने वाले सामान की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं। ऐसे में छात्रों के अभिभावकों के खाते में रुपये भेजने का फैसला किया गया। इसके अलावा एक बड़ी समस्या बच्चों को गलत साइज के जूते मोजे, स्वेटर मिलने की थी अब वो शिकायत भी दूर हो जाएगी। हर साल इन परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया होती है, जिसमें लेट-लतीफी से बच्चों को लाभ मिलने में देरी होती थी अब वो नहीं होगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजल्द ही देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ
Next Article देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी 25 नवंबर को करेंगे शिलान्यास, जानें- इसके बारे में सबकुछ
BharatSpeaks

Related Posts

नीट पीजी परीक्षा में एआई-सक्षम बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी, नीट यूजी पुनर्परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए OMR उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर

July 14, 2026

NCERT पेपर सप्लायर मामला: अदालत में पेश न होने पर शिक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए

July 11, 2026

NEET-PG 2026: परीक्षा से पहले NBEMS की बड़ी चेतावनी, OTP और परीक्षा संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें

July 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.