Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

वकील बनकर 50 लाख की ठगी के मामले में मदद का झांसा, कन्नौज में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

July 12, 2026

नकली और सरकारी दवाओं की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 58 मेडिकल फर्मों के लाइसेंस रद्द

July 12, 2026

Interpol ने 2013 में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित हिज्बुल आतंकी इम्तियाज कंडू के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया

July 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»योगी सरकार का बड़ा एलान, 217 शहरों को मिलेगी मुफ्त वाईफाई सुविधा, विस्तार से जानें इसके बारे में सबकुछ
प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एलान, 217 शहरों को मिलेगी मुफ्त वाईफाई सुविधा, विस्तार से जानें इसके बारे में सबकुछ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJuly 23, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
योगी सरकार का बड़ा एलान, 217 शहरों को मिलेगी मुफ्त वाईफाई सुविधा, विस्तार से जानें इसके बारे में सबकुछ
योगी सरकार का बड़ा एलान, 217 शहरों को मिलेगी मुफ्त वाईफाई सुविधा, विस्तार से जानें इसके बारे में सबकुछ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को राज्यभर के 17 नगर निगमों के 217 शहरों में मुफ्त वाईफाई सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इनमें ग्रामीण और शहरी स्थान शामिल होंगे। बड़े शहरों में दो जगहों पर फ्री वाईफाई लगाया जाएगा जबकि छोटे शहरों में सिर्फ एक पर। कुछ शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से दी जा रही है, लेकिन इसमें जो भी खामियां हैं, उसे भी तत्काल ठीक कराया जाएगा। आइए योगी सरकार की ओर की गई घोषणा के बारे में विस्तार से जानें:

* जिन शहरों में वाईफाई लगाया जाएगा उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद शामिल हैं।

* फ्री वाईफाई की सुविधा खासकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लाक व रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास मिलेगी। सरकार ने इसके लिए स्थान चिह्नित करने के लिए कह दिया है।

* फ्री वाईफाई सुविधा के लिए नगरीय निकाय, इंटरनेट कंपनियों के साथ करार करेंगे। इंटरनेट की स्पीड पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

* नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने निर्देश दिया है कि स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से इसका खर्च उठाएंगे। निकायों को सुविधा देने की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।

* फ्री वाईफाई सुविधा प्रदान करने के लिए इंटरनेट कंपनियों से करार किया जाएगा। इसके लिए शर्त होगी कि नेटवर्क ठीक से काम करे। मुफ्त वाईफाई की सुविधा केवल दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए।

* नेटवर्क की स्पीड कितनी है इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस सुविधा से लोग अपनी जरूरतों के आधार पर किसी भी स्थान पर बैठकर अपना काम कर सकेंगे।

* मौजूदा समय लोगों को इंटरनेट सुविधा की काफी जरूरत पड़ती है। कुछ शहरों में इस योजना के तहत मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जा रही है, लेकिन इसमें जो भी खामियां हैं उसे ठीक करने का निर्देश भी दिया गया है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Chief Minister Yogi Adityanath Free Wifi Yogi Adityanath
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleUP होगा सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला सूबा; पांच साल पहले जो सोचना भी मुश्किल था उसे योगी सरकार ने सच किया
Next Article कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की भविष्य संवारने की तैयारी में योगी सरकार, 22 जुलाई से शुरू हुई योजना, पढ़ें- पूरी जानकारी
BharatSpeaks

Related Posts

₹503 करोड़ के राजस्थान स्कूल मरम्मत फंड में कथित अनियमितताओं के आरोप: जमीनी जांच में कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

July 6, 2026

फायर सेफ्टी से कथित खिलवाड़ पर बिल्डर कंपनी समेत तीन के खिलाफ केस, राजपुर ग्रीन्स सोसाइटी में जांच शुरू

July 6, 2026

राम मंदिर दान गबन मामले में जांच तेज: पूछताछ में ₹19 लाख खर्च करने का दावा, शादी, रिश्तेदारों और कार खरीद में गई रकम

July 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.