Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से लौटाया गया भारतीय छात्र: एक साल पहले रद्द हो चुका था F-1 वीजा, अमेरिका पहुंचने से पहले ही रोकी गई यात्रा

June 24, 2026

FCRA नियमों में बड़ा बदलाव: विदेशी फंड लेने वाले NGOs के लिए सख्त खुलासे अनिवार्य, सोशल मीडिया और खर्च का ब्योरा भी देना होगा

June 24, 2026

AI के बढ़ते प्रभाव के बीच Oracle ने 12 महीनों में 21,000 नौकरियां घटाईं, बड़े पुनर्गठन का खुलासा

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Education»योगी सरकार का बड़ा ऐलान, निजी स्कूलों में पढ़ रहीं दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ
Education

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, निजी स्कूलों में पढ़ रहीं दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksOctober 4, 2021Updated:October 4, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, निजी स्कूलों में पढ़ रहीं दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, निजी स्कूलों में पढ़ रहीं दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि निजी कालेज व शिक्षण संस्थान में यदि दो या दो से अधिक सगी बहनें एक साथ पढ़ती हैं, तो उनमें से एक ही फीस माफ की जाएगी। इसके लिए सरकार पहले निजी शिक्षण संस्थानों को प्रेरित करेगी, यदि वह फीस माफ नहीं करेंगे तो इसकी भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में स्नातक तक शिक्षा निश्शुल्क पहले से दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.51 लाख मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस वर्ष 30 नवंबर तक हर हाल में सभी को छात्रवृत्ति दे दी जाए। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण का काम विभाग मिशन मोड में करें। दरअसल, हर साल दो अक्टूबर व 26 जनवरी को छात्रवृत्ति दी जाती है, किंतु विधानसभा चुनाव होने के कारण इस वर्ष 27 दिसंबर को ही छात्रवृत्ति वितरण की योजना थी।

अब मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सभी को छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने बटन दबाकर छात्रवृति की रकम खाते में ट्रांसफर की। उन्होंने 10 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का प्रमाणपत्र भी दिया।योगी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अ¨हसा के नए आंदोलन का सूत्रपात किया। जब आम जनमानस में गुलामी से निराशा का वातावरण व्याप्त था तब बापू ने आजादी की लड़ाई की अगुवाई कर देश को अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाई।

दो अक्टूबर, 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर लाखों जीवन को बचाने की मुहिम शुरू की। मस्तिष्क ज्वर समेत तमाम रोग गंदगी से फैलते हैं और इनमें लाखों लोगों की मौत होती थी। गांधी जी के स्वच्छता ,स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मूलमंत्र को देश में प्रभावी ढंग से लागू कर प्रधानमंत्री मोदी उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की जयंती मना रहे हैं। गांधी जी ने अहिंसा का नया मार्ग दिखाया और उस पर चलकर देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूलों में मिड डे मील की जगह पोषणयुक्त भोजन की शुरुआत कर रहे हैं। सरकार अब बच्चों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख रही है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार ने अपने शासन काल में जनता पर की योजनाओं की बौछार, जानें
Next Article Yogi Adityanath Applauds UP Vaccine Drive, Defence Min Rajnath Singh Says ‘New India’ Dream Fulfilled
BharatSpeaks

Related Posts

एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से लौटाया गया भारतीय छात्र: एक साल पहले रद्द हो चुका था F-1 वीजा, अमेरिका पहुंचने से पहले ही रोकी गई यात्रा

June 24, 2026

री-नीट परीक्षा के दिन 44 मेडिकल छात्र गायब, बढ़ीं सॉल्वर नेटवर्क से जुड़ाव की आशंकाएं; पुलिस खंगाल रही कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा

June 23, 2026

Not All Body Fat Is Equal: Surgeon Reveals Which Type Is Most Harmful

June 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.