Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

एक जमीन, कई खरीदार और 4.60 करोड़ की रकम; जीपीए के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

September 15, 2026

₹3,400 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक ने एक दिन मांगी भीख, सड़क पर झाड़ू लगाकर समझा गरीबों का जीवन

September 15, 2026

मसूद अजहर समेत 19 आतंकियों को पाकिस्तान ने बताया फरार, एफएटीएफ कार्रवाई से बचने की कोशिश का आरोप

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»CM का ड्रीम प्रोजेक्ट : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन; जानें- देश के लिए कैसे होगा फायदेमंद
प्रदेश

CM का ड्रीम प्रोजेक्ट : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे फाइटर प्लेन; जानें- देश के लिए कैसे होगा फायदेमंद

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJanuary 25, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
fighter
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : देश की सेनाओं की मदद के लिए उत्तर प्रदेश में एक और एयर स्ट्रिप भी तैयार हो रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कुछ साल पहले भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान उतारा गया था। अब राजधानी लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक बन रहे पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर भी फाइटर प्लेन को उतारने लायक हवाईपट्टी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वो जल्द ही यह तैयार हो जाएगा। बता दें कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यमुना एक्सप्रेस वे का भी फाइटर प्लेन के रनवे के तौर पर परीक्षण किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार यूपी सरकार वायुसेना से अनुरोध करेगी की वो जल्द एयर स्ट्रिप पर जहाज उतारकर इसकी टेस्टिंग करें। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। 3,300 मीटर लंबी एयर स्ट्रिप का काम पूरा हो गया है। इस पर हर श्रेणी के जहाज उतारे जा सकते हैं। यह एयर स्ट्रिप सुलतानपुर जिले के कूरेभार के पास बनी है।

तीन-तीन हवाई पट्टियों वाला पहला राज्य

बता दें कि इससे पहले आगरा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना मिराज 2000, सुखोई 30, जैगुआर और सुपर हरक्यूलस जैसे जहाज उतारकर टेस्ट कर चुकी है। ये एयर स्ट्रिप युद्ध की स्थिति में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बन रही यह एयर स्ट्रिप आगरा और लखनऊ के बाद उत्तर प्रदेश में यह तीसरी एयर स्ट्रिप होगी। इसके तैयार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा, जहां सड़क पर तीन-तीन हवाई पट्टियां मौजूद होंगी। युद्ध के समय यहां जगुआर, मिराज और राफेल जैसे फाइटर प्लेन उतारे जा सकते हैं।

युद्ध जैसे हालात में दुश्मनों के खिलाफ देश को मिलेगी बढ़त

एक्सप्रेसवे के एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और टेक ऑफ की सुविधा होगी। इससे पहले आगरा एक्सप्रेसवे पर हरक्यूलस, मिराज 2000, जगुआर और सुखोई 30 जैसे विमान लैंड कर चुके हैं। ऐसे ही यमुना एक्सप्रेसवे का भी फाइटर प्लेन के रनवे के तौर पर परीक्षण हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप तैयार होने के बाद इसका भी इस्तेमाल ऐसे ही किया जा सकेगा। याद रहे कि भारतीय वायुसेना के हिंडन और आगरा एयरबेस के विमानों के लिए ये तीनों एक्सप्रेसवे के रनवे मौजूद होंगे, जो युद्ध जैसे हालात में दुश्मनों के खिलाफ देश को बढ़त दिलाती है।

यूपी में फाइटर प्लेन के कितने एयरबेस?

हिंडन, आगरा और इलाहाबाद एयरबेस सूबे में फाइटर जेट्स के लिए प्रमुख एयरबेस है। इसके अलावा लखनऊ के बीकेटी एयरबेस पर भी मिग फाइटर प्लेन उतरते रहे हैं। बनारस और गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी फाइटर प्लेन उतर सकते हैं। इस तरह यूपी में आर्थिक विकास के साथ सुरक्षा की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

 

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Fighter plane UP CM
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयूपी के युवाओं को एक क्लिक पर मिलेगी रोजगार की जानकारी, उद्यम सारथी ऐप लांच करने जा रही योगी सरकार
Next Article योगी सरकार की बड़ी पहल : UP में बनेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें खिलाड़ी कैसे बनेंगे सितारे
BharatSpeaks

Related Posts

क्रय केंद्र से 21 लाख का गेहूं गायब, जांच में गोदाम मिला खाली

September 14, 2026

आठ सितंबर से राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे नए सीईओ जितेन्द्र मिश्र

September 6, 2026

Noida Raises Land Compensation for Farmers by 53%; New Noida Rates Also Revised

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.