Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

​Azam Khan Sent to 14-Day Judicial Custody in ₹426 Crore Jauhar University Case

November 16, 2026

Jowar: 10 Amazing Health Benefits of This Traditional Indian Millet

November 16, 2026

Jay Shah Reappointed Unopposed as ICC Chairman for Second Term

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»योगी सरकार का मास्टर प्लान : 14 बड़े शहरों में होगी हाईटेक सुविधाएं, जानें पूरी योजना
प्रदेश

योगी सरकार का मास्टर प्लान : 14 बड़े शहरों में होगी हाईटेक सुविधाएं, जानें पूरी योजना

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 6, 2021Updated:March 6, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार देश की पहली राज्य सरकार बनने जा रही है जिसमें सिर्फ आर्थिक विकास नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। सही मायनों में आर्थिक संवृद्धि की तरफ राज्य सरकार की तरफ से कदम उठाने की शुरुआत हुई है। दरअसल, आर्थिक संवृद्धि किसी भी राज्य में होने वाले उस विकास को कहते हैं जिसमें आर्थिक विकास के साथ सामाजिक और पर्यावरण की चिंताओं का भी ध्यान रखा जाए। ऐसे में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी वाराणसी और रामनगरी अयोध्या, राजधानी लखनऊ के साथ 14 बड़े शहरों के सतत् विकास का मास्टर प्लान तैयार कराने का निर्देश दिया है।

क्यों जरूरी है ये खास मास्टरप्लान

दरअसल, पिछली सरकारों में जो योजनाओं बनाई गईं उसमें भविष्य की प्लानिंग शामिल नहीं रहीं। ऐसे में आने वाले 10 वर्षों में किसी शहर में वाहनों का दबाव कितना बढ़ जाएगा, इसका अंदाजा नहीं लगाए जाने से दिक्कत आ रहीं हैं। इसके अलावा, पानी खपत, सीवेज लाइन, मार्केट क्षमता, पार्किंग, हरियाली और पानी का संरक्षण भी महत्वपूर्ण है। लिहाजा, योगी सरकार में मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे नया मास्टर प्लान (सिटी डेवलपमेंट प्लान) कहा जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नए तैयार किए जाने वाले मास्टर प्लान में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण के कार्य कराने तथा तालाबों, जलाशयों, झीलों आदि को शामिल करने के साथ ही वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी, रिजर्व फॉरेस्ट, पर्यावरण एवं वन और अन्य संरक्षित क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जानिए, उत्तर प्रदेश के वो कौन से हैं 14 शहर

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, चित्रकूट, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा, मथुरा, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) मिलाकर कुल 14 शहर हैं जिसे स्मार्ट बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। इन शहरों में खासतौर पर विकास के साथ ही यहां की ऐतिहासिक धरोहरों का सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण का कार्य भी कराया जाएगा। इस कदम से शहर खूबसूरत दिखेंगे, जिसके चलते इन शहरों में पर्यटन कारोबार में इजाफा होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, वर्तमान जरूरतों के हिसाब से नए औद्योगिक क्षेत्र, बस अड्डे, मास्टर प्लान रोड तथा वाटर वर्क्स व एसटीपी, कूड़ा निस्तारण केंद्र सहित अन्य तमाम चीजें भी मास्टर प्लान में शामिल की जाएंगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Master Plan UP NEWS Yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleविकास से खुश है यूपी की जनता, ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ का डंका, ट्रेंड हुआ योगीजी आगे बढ़े
Next Article जानिए, UP के 18 महिला साइबर क्राइम सेल के बारे में, जिनका महिला दिवस पर CM ने किया शुभारंभ
BharatSpeaks

Related Posts

​Azam Khan Sent to 14-Day Judicial Custody in ₹426 Crore Jauhar University Case

November 16, 2026

​No Prosecution for Reapplying After Electoral Roll Deletion in SIR, EC Tells Supreme Court

November 16, 2026

​Bihar Minister Ashok Choudhary Faces MLC Disqualification Threat Over Assistant Professor Post

November 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.