Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Know Who Is India’s Most Followed IPS Officer On LinkedIn!

May 24, 2026

Typhoid Cases Surge Across India as Monsoon Fuels Health Risks

May 23, 2026

From Pollution to Food Triggers: Why Allergies Are Increasing in India

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»जानिए, UP के 18 महिला साइबर क्राइम सेल के बारे में, जिनका महिला दिवस पर CM ने किया शुभारंभ
प्रदेश

जानिए, UP के 18 महिला साइबर क्राइम सेल के बारे में, जिनका महिला दिवस पर CM ने किया शुभारंभ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 8, 2021Updated:March 8, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
misson shaktic
मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 18 साइबर थानों में महिला साइबर क्राइम सेल का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास अब दिखने लगा है। सीएम ने साफ कहा है कि राज्य में चाहे सड़क पर या फिर ऑनलाइन किसी भी तरह से महिलाओं को कोई  परेशान नहीं कर सकता है। ऐसा करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर मिशन शक्ति कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में पहले से भी ज्यादा मजबूत किया गया है। महिलाएं अपनी शिकायत पुलिस को 1090, 112, 1076, 181, 1098, 155260 के अलावा उत्तर प्रदेश के 18 साइबर थानों में महिला हेल्प डेस्क पर जाकर सीधे शिकायत कर सकतीं हैं।

इस मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क की खास बात है कि इसमें सिर्फ महिलाएं तैनात हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकी कोई पीड़ित महिला खुलकर अपनी शिकायत बता सकेगी। दरअसल, आजकल ऑनलाइन लड़कियों और महिलाओं को इमोशनल ब्लैकमेल करने के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो या फोटो बनाकर परेशान करने के काफी मामले आ रहे हैं। ऐसे में महिलाएं या लड़कियां ऐसी घटनाओं के बारे में कई बार अपने परिवार को भी जानकारी नहीं दे पाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति के तहत ये नई पहल शुरू की गई है।

mission Shakti

सूचना मिलते ही होगी कार्रवाई, हर केस की खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग : SP 

एसपी साइबर क्राइम, प्रो. त्रिवेणी सिंह अपनी टीम के साथ

इस मिशन शक्ति के बारे में उत्तर प्रदेश के एसपी साइबर क्राइम प्रो. त्रिवेणी सिंह ने खास बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर पूरे देश में पहली बार ऐसी पहल हुई है। दरअसल, वर्चुअल दुनिया मे 14 साल से लेकर 28 साल की लड़कियां काफी ज्यादा इमोशनल ब्लैकमेल, साइबर बुलिंग या फिर किसी ना किसी रूप में साइबर क्राइम की शिकार हो रहीं हैं। इसके अलावा आजकल दोस्ती के नाम पर भी युवक फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप या फिर किसी दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में लड़कियां कई बार इस तरह की शिकायत करने में झिझकती हैं।

थानों या साइबर सेल में किसी पुलिसकर्मी से भी खुलकर शिकायत नहीं कर पाती हैं। इसलिए प्रदेश में पहली बार सभी 18 साइबर थानों में मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई। हर जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। ऐसे में कोई पीड़ित चाहे तो थाने आकर या फिर फोन पर भी शिकायत दे सकती हैं। उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इन शिकायतों पर मैं खुद एसपी साइबर क्राइम मॉनिटरिंग करूंगा ताकी ब्लैकमेल या परेशान करने वाले साइबर अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा सके।

आप चाहें तो इन नंबरों पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस से सीधे संपर्क कर सकते हैं। आपका एरिया किस थाने में आता है, इसे भी देख सकते हैं, देखें पूरी लिस्ट

UP Cyber

सीएम के निर्देश पर प्रदेश में 32.80 करोड़ रुपये से हाईटेक हो रही साइबर पुलिस

अभी हाल में ही सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के साइबर थानों को पहले की तुलना में सुपर हाईटेक बनाने के लिए शासन ने 32 करोड़ 80 लाख रुपये का फंड जारी करने का निर्णय लिया गया था। इससे यूपी के सभी साइबर थानों को हाईटेक बनाया जाएगा। इस फंड से सभी साइबर थानों में साइबर लैब तैयार किया जाएगा। इसमें डाटाबेस मैनेजमेंट, फॉरेंसिक टूल्स, डेटा एनालिसिस सॉफ्टवेयर, डेटा एक्सट्रैक्शन सॉफ्टवेयर और अन्य हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में 12 जनवरी को लखनऊ में एक खास बैठक हुई थी। जिसमें ये फंड जारी किया गया था।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
cyber crime Mahila Shakti Uttar Pradesh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार का मास्टर प्लान : 14 बड़े शहरों में होगी हाईटेक सुविधाएं, जानें पूरी योजना
Next Article महिला दिवस पर राजस्थान में सनसनीखेज मामला: फरियाद लेकर आई महिला से दरोगा ने किया बलात्कार
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.