Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Big Boost for West Delhi: Flyovers Planned to Decongest Pankha Road

February 2, 2026

Budget Boost for Delhi Police: New Stations, CCTV Expansion, High-Tech Gear

February 2, 2026

Traffic Relief, Hospitals, Parking: Mehrauli to See Big Civic Upgrade with Rs 235 Crore Fund

February 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»लाइट मेट्रो से बढ़ेगी गोरखपुर की रफ्तार, परियोजना के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी
Development

लाइट मेट्रो से बढ़ेगी गोरखपुर की रफ्तार, परियोजना के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी

BharatSpeaksBy BharatSpeaksDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
लाइट मेट्रो से बढ़ेगी गोरखपुर की रफ्तार, परियोजना के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी
लाइट मेट्रो से बढ़ेगी गोरखपुर की रफ्तार, परियोजना के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीआरडी मेडिकल कॉलेज से नौसढ़ तथा श्याम नगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक की यात्रा अब चंद मिनटों में पूरी होगी। यह संभव होगा उस मेट्रो रेल सेवा से जिसके निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। गोरखपुर लाइट रेल ट्रांजिट परियोजना (एलआरटी, गोरखपुर लाइट मेट्रो) के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी मिलते ही इसके निर्माण की राह आसान हो गई है। अब इसके शिलान्यास की तैयारी शुरू हो गई है। लाइट मेट्रो से आवागमन तो आसान होगा ही, शहर की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट के माध्यम से गोरखपुर लाइट मेट्रो के पहले फेज को केंद्र की मंजूरी की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि गोरखपुर में मेट्रो सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ रही है। इसी कड़ी में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) की बैठक में गोरखपुर लाइट मेट्रो के फेज-वन की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

तीन कार वाली चलेगी मेट्रो, दो कारिडोर में बनेंगे 27 स्टेशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोरखपुर शहर में तीन कोच वाली लाइट मेट्रो के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को कैबिनेट ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। वर्ष 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सरकार ने बजट में भी गोरखपुर, वाराणसी और अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये सुनिश्चित कर दिया है। डीपीआर के मुताबिक गोरखपुर मेट्रो के लिए दो कारिडोर होंगे। दोनों कारिडोर पर कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊपर बनाए जाएंगे। मेट्रो में लगभग 4672 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

15.14 किमी लंबा होगा पहला कारिडोर
पहला कारिडोर श्याम नगर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक 15.14 किमी लंबा होगा, इसमें 14 स्टेशन बनाए जाएंगे।

12.70 किमी लंबा होगा दूसरा कारिडोर
दूसरा कारिडोर बीआरडी मेडिकल कालेज से नौसढ़ के बीच बनेगा, जो 12.70 किमी लंबा होगा, इसमें 13 स्टेशन प्रस्तावित है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleIGNOU PhD Admission 2021: NTA Starts Registration For IGNOU PhD Entrance Exam, Check Important Dates & Other Details Here
Next Article अमेठी के कोरवा में बनेगीं पांच लाख रूसी AK 203 राइफलें, यूपी को रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने की योजना को गति देगा भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम
BharatSpeaks

Related Posts

Big Boost for Rural Education: Uttar Pradesh to Open Digital Libraries in All Villages

January 6, 2026

Greater Noida Sets National Benchmark with India’s First Government AI Clinic

January 2, 2026

North India’s Next AI-Fintech Hub to Rise in Yamuna City Near Noida Airport

January 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.