Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
प्रदेश

CM की पहल से UP में 5500 करोड़ का निवेश, स्वीडिश कंपनी IKEA नोएडा में खोलेगी स्टोर, जानें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 19, 2021No Comments3 Mins Read
yogi
IKEA कंपनी के साथ वर्चुअल तरीके से MOU साइन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/नोएडा : उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार का फोकस निवेश पर है। इसी कड़ी में उसके हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी है। स्वीडिश रिटेलर आइकिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कंपनी का प्लान नोएडा में अपना स्टोर खोलने का है। वह यहां साढे पांच हजार करोड़ का निवेश करेगी। इसके लिए वह यूपी सरकार से जमीन खरीदने के लिए 850 करोड़ खर्च करेगी। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्विटर पर की गई।

नोएडा अथॉरिटी और IKEA को इस MoU के लिए हृदय से बधाई।
मुझे विश्वास है कि 'IKEA' का नोएडा, उत्तर प्रदेश में निवेश का निर्णय उनके स्वयं के निवेश में कई गुना वृद्धि हेतु निर्णायक सिद्ध होगा।

मेरी शुभकामनाएं

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 19, 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कंपनी और नोएडा प्राधिकरण को बधाई देते हुए कहा “इस एमओयू के लिए नोएडा प्राधिकरण और आइकिया को हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आइकिया का नोएडा, उत्तर प्रदेश में निवेश का निर्णय उनके स्वयं के निवेश में कई गुना वृद्धि हेतु निर्णायक सिद्ध होगा। मेरी शुभकामनाएं।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आइकिया जन सामान्य के लिए नोएडा क्षेत्र में शॉपिंग मॉल, होटल, ऑफिस, रिटेल आउटलेट आदि का निर्माण करेगा। यह क्षेत्र में अनेक रोजगारों के सृजन के साथ ही ‘ईज ऑफ लिविंग’ को उत्तम बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा।

CM ने वर्चुअल तरीके से किया MOU पर साइन, देखें

विकास पथ पर एक और कदम… आइकिया के वर्चुअल एम.ओ.यू. हस्ताक्षर कार्यक्रम में… https://t.co/5McMXB07pY

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 19, 2021

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के निवास पर वर्चुअली समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, कंपनी नोएडा में 48 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदेगी। यहां वह भारत में अपना पहला शॉपिंग सेंटर खोलेगी। यह आइकिया का दुनिया में सबसे बड़े शॉपिंग सेंटरों में से एक होगा। अक्टूबर 2019 में इंगका सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर 51 में भूमि आवंटित की गई थी। गुरुवार को लीज पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार भूमि खरीद सौदे के बाद स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 54 करोड़ रुपये अर्जित करेगी। साथ ही एक हजार से भी ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कंपनी के मैनेजमेंट का कहना है कि परियोजना 2025 तक पूरी होगी। यानी नोएडा और आसपास के निवासी भी 2025 में आइकिया के स्टोर में खरीदारी कर पाएंगे।

2018 में हैदराबाद में खोला था पहला स्टोर 

फर्नीचर, रसोई उपकरणों और घरेलू सामान की दुनियाभर में जानी मानी रिटेल कंपनी आइकिया ने 2018 में हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोलकर भारतीय बाजार में प्रवेश किया। हैदराबाद में सफलता के बाद, उसने 2020 में मुंबई में अपना दूसरा स्टोर खोला। कंपनी को भारत में 2013 में 10,500 करोड़ का निवेश करने के लिए सप्लाई चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने और 2025 तक 25 स्टोर खोलने की मंजूरी मिली थी। इस कंपनी के यूरोप, रूस और चीन में 45 मॉल हैं और 2021 में उसकी अमेरिका में प्रवेश करने की योजना है। कंपनी निकट भविष्य में परियोजना के लिए और अधिक विस्तृत योजनाओं की घोषणा करेगी।

Previous Articleहिमालय की तरह बुलंद हौसले वाले योगी एरोन से मिलिए, 27 साल से मुफ्त में कर रहे हैं प्लास्टिक सर्जरी
Next Article UP बजट : पाकिस्तान का जितना पूरा बजट, उससे भी 2 लाख करोड़ ज्यादा है उत्तर प्रदेश का बजट, जानें कैसे
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.