Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

20s, 30s or 40s? Here’s How to Care for Your Skin at Every Age

November 10, 2026

Conjunctivitis: How Eye Flu Spreads and How to Stay Safe

November 10, 2026

भारत के चमड़ा निर्यात में एक दशक में ₹9,700 करोड़ की गिरावट, बढ़ती लागत और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से उद्योग बेहाल

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»UP बजट : पाकिस्तान का जितना पूरा बजट, उससे भी 2 लाख करोड़ ज्यादा है उत्तर प्रदेश का बजट, जानें कैसे
प्रदेश

UP बजट : पाकिस्तान का जितना पूरा बजट, उससे भी 2 लाख करोड़ ज्यादा है उत्तर प्रदेश का बजट, जानें कैसे

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 22, 2021Updated:February 22, 2021No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
up budget
उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक बजट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

UP Budget : यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार में वर्ष 2021 में पेश किया गया बजट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। राज्य के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। इसके अलावा, यूपी में पहली बार करीब 5 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का बजट पेश किया गया। अब तक के इतिहास में इतना बड़ा बजट यूपी में नहीं लाया गया था। वर्ष 2021 का बजट पिछले वर्ष के बजट से करीब 27 हजार करोड़ ज्यादा रहा। अगर हम पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो यूपी का बजट उससे भी कहीं ज्यादा रहा। यानी उत्तर प्रदेश का जितना अकेले बजट है उतना पाकिस्तान का कुल बजट भी नहीं है।

पाकिस्तान देश का वर्ष 2020 का पूरा बजट का कुल 7 लाख 14 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपये था। अगर इसे भारतीय मुद्रा में निकाले तो ये करीब 3 लाख 25 हजार करोड़ रुपये ही होते हैं। यानी उत्तर प्रदेश से पाकिस्तान का बजट करीब 2 लाख करोड़ रुपये कम था। जिससे हम उत्तर प्रदेश के विकास का अंदाजा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : UP Budget : योगी सरकार के बजट में अयोध्या के लिए 640 करोड़ रुपये आवंटित, हवाई अड्डे के लिए 101 करोड़ का प्रावधान

यूपी सरकार के बजट में क्या खास रहा, एक नज़र देखिए

  • योगी सरकार के इस कार्यकाल का ये अंतिम पूर्ण बजट है, जो 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ रुपये का है.
  • उत्तर  प्रदेश में किसानों को सस्ता लोन देने के लिए 400 करोड़ रुपये, किसानों को खेती के लिए मुफ्त पानी देने के लिए 600 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया.
  • अयोध्या स्थित सूर्यकुण्ड के विकास सहित अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास की योजना के लिए 140 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है. अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा. एयरपोर्ट के लिए अलग से 101 करोड़ रुपये का ऐलान.
  •  लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निर्माण होगा, 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. 
  • कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़  रूपये है. इस बजट में 597 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.  
  •  जेवर एयरपोर्ट में हवाई पट्टियों की संख्या 02 से बढ़ाकर 06 करने का निर्णय, 2000 करोड़ का ऐलान. 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं को युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है, इसके लिए छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी दिए जाएंगे.
  • बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है, अभी तक 52 हजार युवाओं को इसका लाभ मिला है. अब कई अन्य जनपदों में भी ऐसे ही सेंटर्स बनाए जाएंगे.
  • यूपी सरकार ने कहा कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे. प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे. अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे, किताबें भी दी जाएंगी. 
  •  मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लाई जा रही है, जिससे श्रमिकों को मदद की जाएगी. महिला श्रमकों को बराबरी की दिहाड़ी दिलाने के लिए सलाहकार कमेटी बनाई गई है. प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी.
  •  कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं, जबकि आयुष्मान भारत के लिए 13 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं. प्रदेश के PPP मॉडल से मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं.
  •  दिल्ली-मेरठ RRTS के लिए 1326 करोड़ रुपये, गोरखपुर-वाराणसी मेट्रो के लिए 100-100 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
  •  जेवर एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाई जाएगी. प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं.
  •  अयोध्या-वाराणसी में पर्यटन विकास के लिए 100-100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
  •  प्रदेश के कलाकारों को यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा, इसके लिए 11 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.  अलग स्तर पर एक पेंशन व्यवस्था का ऐलान किया गया है.
  • वृद्धावस्था/किसान पेंशन योजनान्तर्गत 3100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित. अनुसूचित जाति पूर्वदशम एवं दशमोत्तर तथा सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत 1430 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित.
  • लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनजातीय संग्रहालय के निर्माण हेतु 08 करोड़ रुपये तथा शाहजहांपुर में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की वीथिकाओं के लिये 04 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव.
  • चौरी-चौरा कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव जो पूरे वर्ष चलेगा के लिये 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित.
  • सैनिक स्कूल मैनपुरी, झांसी एवं अमेठी के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने तथा जनपद गोरखपुर में 01 नवीन सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य कराने हेतु 90 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था.
  • प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15 हजार सोलर पम्पों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Pakistan Pakistan Budget UP UP Budget Yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleCM की पहल से UP में 5500 करोड़ का निवेश, स्वीडिश कंपनी IKEA नोएडा में खोलेगी स्टोर, जानें
Next Article UP Budget : योगी सरकार के बजट में अयोध्या के लिए 640 करोड़ रुपये आवंटित, हवाई अड्डे के लिए 101 करोड़ का प्रावधान
BharatSpeaks

Related Posts

​Former Interim CBI Director M Nageswara Rao Enters UP Electoral Race

November 10, 2026

​High alert in Mumbai as threat targets High Court BSE and Worli Racecourse

November 6, 2026

Open Jail Scandal: Murder Convict Enjoys Thailand Trip as Fake Attendance Is Recorded

November 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.