Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Experts Warn Low-TDS RO Water Can Strip Essential Minerals From Your Body

May 24, 2026

Know Who Is India’s Most Followed IPS Officer On LinkedIn!

May 24, 2026

Typhoid Cases Surge Across India as Monsoon Fuels Health Risks

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश
प्रदेश

यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश

BharatSpeaksBy BharatSpeaksAugust 23, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश
यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक माहौल मंल्टीनेशनल कंपनियों को आकर्षित करने लगा है। योगी सरकार की इंवेस्टमेंट फ्रेंडली नीतियों के कारण अमेरिका समेत 40 से अधिक विदेशी कंपनियों ने करीब 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव किया। इनमें से अमेरिका की मंल्टीनेशनल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, पेप्सिको और एमएक्यू सॉफ्टवेयर ने अपनी यूनिट बैठाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन ली है। अमेरिका की ये तीनों कंपनियां 2866 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे 7500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश

आइए इसके बारे में विस्तार से जानें:

* समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार औद्योगिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट और एमएक्यू सॉफ्टवेयर नोएडा में अपनी इकाइयां स्थापित करेंगे, जबकि पेप्सिको ने मथुरा में अपने कारखाने का निर्माण शुरू कर दिया है।

* इससे उत्साहित होकर, यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम से जुड़े कई अन्य अमेरिकी निवेशक भी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं।

* एमएसएमई और निर्यात संवर्धन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि फोरम से जुड़े अमेरिकी निवेशकों ने भी इस संबंध में यूपी सरकार से संपर्क किया है।

* सिद्धार्थ नाथ सिंह के अनुसार एडोब, एमेजॉन, अमेरिकन टावर कापोर्रेशन, एपल, कैटरपिलर, डेल्फी, सिस्को, डेलॉयट, इमर्सन, अर्नस्ट एंड यंग, गूगल, जॉनसन एंड जॉनसन, जेपी मोर्गन एंड कंपनी, लॉकहीड मार्टिन, मैरियॉट इंटरनेशनल, मास्टर कार्ड, मोंडलेज इंटरनेशन, कार्लयिल ग्रुप, वालमार्ट, वारबर्ग पिंकस,आइएचएस मार्केट व यूएसआइबीसी जैसी बड़ी कंपनियां यूपी समेत अन्य प्रदेशों में निवेश करने को इच्छुक हैं।

* यह जानकारी यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम से जुड़े उद्यमियों के साथ बातचीत के दौरान सामने आई है। इसमें इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चिकित्सा उपकरण निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, आईटी और डिजिटल भुगतान के क्षेत्रों में निवेश करने में विशेष रुचि व्यक्त की।

* एडोब, एमेजॉन, माइक्रोसाफ्ट, डेल्फी न्यू हॉलैंड, ग्लोबल लॉजिक, एक्सल, पेप्सिको, सिनोप्सिस तथा कारगिल जैसी कंपनियां भारत में पहले से ही काम कर रही हैं।

* सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों समेत 40 से अधिक विदेशी कंपनियों ने योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले साढ़े चार साल में यूपी में करीब 17,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

* माइक्रोसॉफ्ट को देश में अपना ‘सबसे बड़ा’ केंद्र स्थापित करने के लिए नोएडा में 60,000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है, जिसमें 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

* कंपनी ने न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण को बताया है कि कंपनी पांच साल के निर्धारित समय के भीतर परिचालन शुरू करेगी, ताकि एनसीआर में रहने वाले लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। वर्तमान में, कंपनी की सबसे बड़ी इकाई हैदराबाद के गाची बावली में है।

* इसी तरह एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भी नोएडा के सेक्टर-145 में अपना प्लांट लगाने के लिए 16,350 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी अपनी इकाई स्थापित करने के लिए 252 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो लगभग 2500 लोगों को रोजगार प्रदान करेगी।

* पेप्सिको मथुरा के कोसी कलां में आलू के चिप्स का कारखाना स्थापित कर रही है। करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से बन रही पेप्सिको की फैक्ट्री में उत्पादन इसी साल शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना में लगभग 1500 लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। चिप्स बनाने के लिए आलू स्थानीय किसानों से मंगवाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार ने 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, जानें- इसकी बड़ी बातें
Next Article योगी सरकार जल्द ही 1 करोड़ युवाओं को देगी टैबलेट और स्मार्टफोन, जानें- कब होगी योजना शुरुआत
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.