Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

एक जमीन, कई खरीदार और 4.60 करोड़ की रकम; जीपीए के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

September 15, 2026

₹3,400 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक ने एक दिन मांगी भीख, सड़क पर झाड़ू लगाकर समझा गरीबों का जीवन

September 15, 2026

मसूद अजहर समेत 19 आतंकियों को पाकिस्तान ने बताया फरार, एफएटीएफ कार्रवाई से बचने की कोशिश का आरोप

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»योगी सरकार ने 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, जानें- इसकी बड़ी बातें
प्रदेश

योगी सरकार ने 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, जानें- इसकी बड़ी बातें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
योगी सरकार ने 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, जानें- इसकी बड़ी बातें
योगी सरकार ने 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट किया पेश, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान, जानें- इसकी बड़ी बातें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार ने युवाओं को साधने के लिए उन्हें डिजिटल तकनीक में सक्षम बनाने का इरादा जताया है। इसके लिए अनुपूरक बजट में 3000 करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने का एलान किया गया है। सरकार ने प्रदेश के 7.85 लाख कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का इंतजाम कर उन्हें सौगात दी है।

गन्ना मूल्य के भुगतान को लेकर भी इंतजाम
योगी सरकार ने छुट्टा गोवंश की समस्या से किसानों को निजात दिलाने के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को लेकर भी इंतजाम किया गया है। उप्र सहकारी चीनी संघ की मिलों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर प्रोजेक्ट और ‘नव्य अयोध्या’ के लिए भी खजाना खोला है।

अनुपूरक बजट में ये भी
* प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क प्रोत्साहन योजना के लिए एक लाख रुपये की टोकन व्यवस्था।टोक्यो ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था।

* स्वच्छ भारत मिशन के लिए 200 करोड़ रुपये। उप्र संस्कृत संस्थान के बहुद्देशीय भवन के निर्माण के लिए 9.7 करोड़ रुपये। संस्कृत पंडितों को पुरस्कार देने के उद्देश्य से उप्र संस्कृत संस्थान को अनुदान देने के लिए 30 लाख रुपये।

* ईवीएम/वीवी पैट मशीनों को रखने के लिए गोदाम निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये। उप्र राज्य विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज की स्थापना के लिए 5.01 करोड़ रुपये।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleSugarcane Revolution: How Yogi Government Has Taken Sugarcane Production In Purvanchal To Record Heights
Next Article यूपी के औद्योगिक माहौल से मंल्टीनेशनल कंपनियों हो रहीं आकर्षित, माइक्रोसॉफ्ट समेत दिग्गज कंपनियां करीब 17 हजार करोड़ का करेंगी निवेश
BharatSpeaks

Related Posts

क्रय केंद्र से 21 लाख का गेहूं गायब, जांच में गोदाम मिला खाली

September 14, 2026

आठ सितंबर से राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालेंगे नए सीईओ जितेन्द्र मिश्र

September 6, 2026

Noida Raises Land Compensation for Farmers by 53%; New Noida Rates Also Revised

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.