Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

फर्जी डिग्री-मार्कशीट का बड़ा रैकेट, सरगना अखिलेश शुक्ला गिरफ्तार; MBA-MTech तक की नकली डिग्रियां

August 16, 2026

CBSE 12वीं की On-Screen Marking पर बड़ा एक्शन संभव, 27 अगस्त को खुलेगा लापरवाही का राज

August 16, 2026

₹727.67 करोड़ के नुकसान के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, FIR नहीं होने पर केंद्र से मांगा जवाब

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»अब हर शहर में सस्ती दर पर डोरमेट्री मुहैया कराएगी योगी सरकार, पर्यटकों और छात्रों को होगा फायदा, जानें
प्रदेश

अब हर शहर में सस्ती दर पर डोरमेट्री मुहैया कराएगी योगी सरकार, पर्यटकों और छात्रों को होगा फायदा, जानें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 31, 2021Updated:March 31, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Cm yogi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में चंद दिनों के लिए आने वाले युवा, प्रवासीय लोगों, पर्यटकों और छात्रों को मामूली किराए पर एक बेड की डोरमेट्री मुहैया कराने का फैसला किया है। इन्हें दस वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बेड के साथ एक अलमारी और लॉकर की भी सुविधा मिलेगी। सूबे के हर शहर में यह व्यवस्था होगी। इससे शहरों में आने वालों को किसी होटल से भी कम कीमत में रहने की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर नगर विकास विभाग जल्द ही नई नीति जारी कर देगा।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने राज्यों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य कैबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया है। अब इसे लेकर नियम बनाए जा रहे हैं। इसे अधिसूचित कस्बों, अधिसूचित योजना क्षेत्रों, विकास और विशेष क्षेत्र विकास, औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में बनाया जाएगा।

आयकर व जीएसटी में छूट मिलेगी

योजना के तहत डोरमेट्री या मकान बनाने वालों को आयकर, जीएसटी में छूट मिलेगी। साथ ही कम ब्याज पर लोन की भी सुविधा होगी। इसके अलावा उसके द्वारा इस संबंध में किए गए आवेदन का 30 दिनों में निस्तारण होगा। परियोजना पास होने के बाद बिल्डर को 18 महीने में इसे पूरा करना होगा। सेवा शुल्क आवासीय दरों पर वसूला जाएगा। डारमेट्री में पानी की आपूर्ति, बिजली, रसोई और शौचालय शामिल होंगे। इसके साथ ही बिस्तर, साइड टेबल, अलमारी भी दी जाएगी।

एफएआर में 50 फीसदी की छूट

योजना के तहत कम जमीन पर अधिक निर्माण हो सके, इसके लिए कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगीं। 50 फीसदी फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) मुफ्त में दिया जाएगा। योजना का लाभ उन्हें ही मिलेगा, जिसके पास आधार या फिर कोई सरकारी या अन्य संस्थान का प्रमाण पत्र होगा। किराए पर लिए गए मकान का आवासीय इस्तेमाल ही होगा। इसमें दुकान व प्रतिष्ठान नहीं खोला जा सकेगा। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक स्थान पर कम से कम 40 मकान

परियोजना के तहत किसी भी स्थान पर न्यूनतम 40 मकान बनाए जाएंगे। इसमें एक बेडरूम 30 वर्ग मीटर, दो बेडरूम 60 वर्ग मीटर और डोरमेट्री में 10 वर्ग मीटर प्रति बेड के हिसाब से बनाया जाएगा। शहरी प्रावासी, गरीब मजदूर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निन्म आर्य वर्ग के व्यक्ति, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर, प्रवासी मजदूर, शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा पर्यटक और छात्रों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है। शुरुआती दौर में क्षेत्र के आधार पर स्थानीय निकाय किराया तय करेगा।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
UP NEWS Yogi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleAzamgarh’s Triple Murder & Double Rape Accused Sentenced To Death: How Tech And Forensic Evidence Led To Quick Conviction
Next Article आजमगढ़ में रेप और ट्रिपल मर्डर के दोषी को सजा-ए-मौत दिलाने वाली पुलिस टीम को CM देंगे एक लाख का ईनाम
BharatSpeaks

Related Posts

₹5.56 करोड़ के किसान फर्जीवाड़े में दो आढ़त कारोबारी गिरफ्तार, भुगतान किए बिना फरार होने का आरोप

August 15, 2026

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने से NHAI को रोज ₹42 लाख का टोल नुकसान, PNC से होगी भरपाई

August 12, 2026

₹100 करोड़ की पालनी मंदिर मठ भूमि घोटाला: निलंबित सब-रजिस्ट्रार जस्टिन मणिकंदन गिरफ्तार, CB-CID की कार्रवाई तेज

August 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.