Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

दो महीने तक Stadium बंद! Gaur City के लोगों का फूटा गुस्सा, उठाए बड़े सवाल

August 2, 2026

दिल्ली-मुंबई ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 20 करोड़ रुपये की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई महिलाएं गिरफ्तार

August 2, 2026

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम का स्केच मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र हिरासत में; एटीएस समेत कई एजेंसियां कर रहीं जांच

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं मिलेंगे कई बड़े तोहफे देगी, जानें- क्या है इस दिन के लिए योगी सरकार की योजना
प्रदेश

रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं मिलेंगे कई बड़े तोहफे देगी, जानें- क्या है इस दिन के लिए योगी सरकार की योजना

BharatSpeaksBy BharatSpeaksAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं मिलेंगे कई बड़े तोहफे देगी, जानें- क्या है इस दिन के लिए योगी सरकार की योजना
रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं मिलेंगे कई बड़े तोहफे देगी, जानें- क्या है इस दिन के लिए योगी सरकार की योजना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर कई तोहफे देने की योजना बनाई है। योगी सरकार सबसे बड़ा तोहफा महिला पुलिसकर्मियों को देने वाली है। इसी दिन सीएम योगी महिला पुलिसकर्मियों ‘बीट पुलिस अधिकारी’ के रूप में तैनात करेंगे। इस पद पर अभी तक पुरुषसहकर्मी ही तैनात होते थे। ऐसे में ‘मिशन शक्ति’ के तीसरे फेज की तैयारियां भी पूरी होने वाली हैं। 21 अगस्त से शुरू होने वाले इस मिशन की सीएम ने खुद समीक्षा की है।

योगी सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को यूपी परिवहन निगम की बसों में फ्री सफर की भी सुविधा देने वाली है। जानकारी के अनुसार 21 अगस्‍त की आधी रात से 22 अगस्‍त की आधी राततक राज्‍य की सभी श्रे‍णी की सरकारी बसों में महिलाओ को यह सुविधा मिलेगी। पिछले साल करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसों से यात्रा की थी।

कई और तोहफे देने की तैयारी
इसके अलावा योगी सरकार रक्षाबधान के अवसर पर कई और तोहफा राज्य की महिलाओं को देने की तैयारी में है। इस दिन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ने की तैयारी है। सूबे के 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण की भी तैयारी है।

मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्‍कार
योगी सरकार रक्षाबंधन पर मिशन शक्ति के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पाने वालीं मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्‍कार देगी।

महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर सभी 75 जिलों में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें वह महिलाएं शामिल होंगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर का दम दिखाया है।

कोरोना से जंग लड़ने वाली महिलाओं का होगा सम्मान
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने वाली महिला डॉक्टर्स, महिला हेल्थ वर्कर्स, महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, महिला स्वयंसेवी संगठनों को भी योगी सरकार सम्मानित करेगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Chief Minister Yogi Adityanath Mission Shakti Upliftment of women
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMeet Ankita Sharma, The IPS Officer Who Leads Operation In Naxal-Affected Bastar
Next Article Nine UP Police Cops Named For Gallantry Awards On Independence Day, Read Complete List
BharatSpeaks

Related Posts

दो महीने तक Stadium बंद! Gaur City के लोगों का फूटा गुस्सा, उठाए बड़े सवाल

August 2, 2026

बेडरूम के नीचे बना रखा था अवैध शराब का ‘अंडरग्राउंड पंप’, चाचा-भतीजे का अनोखा तस्करी मॉडल पकड़ा गया

July 31, 2026

जेपीएससी परीक्षा अनियमितता जांच तेज: 2,204 अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट का होगा मिलान, पूर्व चेयरमैन से दोबारा पूछताछ

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.