Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

​Scrutiny of 3.20 Lakh Documents Exposes 1,700 Fake Teacher Appointments Across Bihar

November 4, 2026

​Khagaria SP Bhanu Pratap Singh Removed Amid Harassment Allegations by Wife

November 4, 2026

​Domestic Violence Complaint Lodged Against Khagaria SP Bhanu Pratap Singh

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»क्राइम»महिला दिवस पर राजस्थान में सनसनीखेज मामला: फरियाद लेकर आई महिला से दरोगा ने किया बलात्कार
क्राइम

महिला दिवस पर राजस्थान में सनसनीखेज मामला: फरियाद लेकर आई महिला से दरोगा ने किया बलात्कार

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 8, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
rape
प्रतिकात्मक चित्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात हो रही है लेकिन राजस्थान के जयपुर में जिन पुलिसकर्मी कंधों पर महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उसी ने हवस का शिकार बना दिया। मामला ये है कि अपने पति द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने गई महिला का ही पुलिस अधिकारी ने बलात्कार कर डाला। जानकारी के मुताबि​क, राजस्थान के खेड़ली थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करने पहुंची पीड़ित महिला के साथ पुलिस उपनिरीक्षक ने बलात्कार किया।

आरोपी सब इंस्पेक्टर 54 वर्षीय है और जब मामला तूल पकड़ा तब सीनियर अधिकारियों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन इससे एक बात साफ हो गई है कि आखिर राजस्थान में ये क्या हो रहा है? क्या सुरक्षा की गुहार लगाने थाने पहुंची महिला ही जब सुरक्षित नहीं होगी तो आखिर वो कहां जाएंगी? इस घटना में शर्मनाक बात ये भी रही कि घटना को पहले तो कई घंटों तक पुलिस अधिकारी भी छुपाते रहे।

मामले ने तूल पकड़ा तब आनन-फानन में दरोगा हुआ गिरफ्तार

एसआई द्वारा बलात्कार किये जाने की शिकायत सामने आने के बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी खेड़ली थाने पहुंचे और देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार किया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि भरत सिंह जादौन ने महिला को उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक बलात्कार किया।

Rajasthan: A police sub-inspector allegedly raped a woman for three days in Alwar's Kherli Police Station where she had gone to file a complaint in a matter involving dowry. "The accused sub-inspector has been arrested," says Jaipur Range IG Hawasing Ghumaria. pic.twitter.com/Ja8jCG2Owu

— ANI (@ANI) March 8, 2021

इस मामले में मीडिया से बात करते हुए आईजी हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। वहीं, अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा-376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर मदद के लिए पहुंची थी पुलिस के पास में

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति से परेशान थी। वह लगातार प्रताड़ित करता है और तलाक देने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर महिला थाने पहुंची थी। दरअसल, महिला किसी भी हालत में तलाक नहीं लेना चाहती। इसी के बाद एसआई भरत सिंह जादौन ने उसे झांसा दिया और काउंसलिंग करने के बहाने अपने कमरे में ले गया था। महिला का आरोप है कि उसको झांसा देने के बाद एसआई भरत सिंह जादौन थाना परिसर में बने अपने आवासीय रूम में दुष्कर्म किया। इसके बाद 3 और 4 मार्च को भी कमरे में बुलाकर बलात्कार किया। रविवार 7 मार्च की शाम को जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने गई तो भी एसआई ने उससे छेड़छाड़ करने के साथ कमरे में ले जाकर बलात्कार करने का प्रयास किया। जिसके बाद मामले की शिकायत सीनियर अधिकारियों को दी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Police Rape Rajasthan Rape Women Day
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleजानिए, UP के 18 महिला साइबर क्राइम सेल के बारे में, जिनका महिला दिवस पर CM ने किया शुभारंभ
Next Article उत्तर प्रदेश में लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, इन शहरों में खुल रहीं टेक्सटाइल फैक्ट्रियां
BharatSpeaks

Related Posts

​Gamharia Station In-Charge Among Six Suspended Following Rape Complaint

November 1, 2026

​CBI Bharatpol Interface Links State Police Forces to Interpol Global Database

November 1, 2026

​Thirteen Doctors Face Disciplinary Inquiry Over KGMU Conversion Case

November 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.