Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से लौटाया गया भारतीय छात्र: एक साल पहले रद्द हो चुका था F-1 वीजा, अमेरिका पहुंचने से पहले ही रोकी गई यात्रा

June 24, 2026

FCRA नियमों में बड़ा बदलाव: विदेशी फंड लेने वाले NGOs के लिए सख्त खुलासे अनिवार्य, सोशल मीडिया और खर्च का ब्योरा भी देना होगा

June 24, 2026

AI के बढ़ते प्रभाव के बीच Oracle ने 12 महीनों में 21,000 नौकरियां घटाईं, बड़े पुनर्गठन का खुलासा

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा आज से, जानें- इसके बारे में
Development

उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा आज से, जानें- इसके बारे में

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा आज से, जानें- इसके बारे में
उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा आज से, जानें- इसके बारे में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्त्तर प्रदेश पुलिस में 9,534 पदों के लिए दारोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की निगरानी में इसका आयोजन होगा। 15 जिलों में स्थापित 98 परीक्षा केंद्रों में कड़े पहरे में अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। यूपी पुलिस के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी दारोगा भर्ती परीक्षा है, जिसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा तीन चरणों में होगी।

12 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित दारोगा भर्ती परीक्षा में 12.37 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष व महिला), पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा में सुरक्षा व चेकिंग के कड़े बंदोबस्त होंगे।

परीक्षा केंद्र में केंद्र अधीक्षक के अतिरिक्त अन्य किसी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा ने बताया कि आगरा में 11, अलीगढ़ में तीन, प्रयागराज में सात, अयोध्या में दो, गाजियाबाद में चार, गोरखपुर में 18, कानपुर में 10, लखनऊ में 14, झांसी में एक, वाराणसी में 16, गौतमबुद्धनगर में चार, मेरठ में पांच तथा मुजफ्फरनगर, मथुरा व मुरादाबाद में एक-एक केंद्रों में आनलाइल लिखित परीक्षा का संचालन कराया जाएगा। इनमें 12 से 17 नवंबर के मध्य पहले चरण में, 19 से 24 नवंबर के मध्य दूसरे चरण में तथा 27 नवंबर से दो दिसंबर के मध्य तीसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी।

हर परीक्षा केंद्र में एक डिप्टी एसपी की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे। दूसरी ओर एसटीएफ की अलग-अलग यूनिट की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, जो साल्वर गिरोह पर नजर रखेंगी। पूर्व में पकड़े गए गिरोह की भी निगरानी की जा रही है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि आनलाइन लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहचान पत्र के रूप में मूल आधार कार्ड/ई-आधार कार्ड तथा उसकी एक प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा फैसला : विवाहित बेटी को भी मिल सकेगी अनुकंपा नौकरी, मृतक आश्रित नियमावली में संशोधन पर मुहर
Next Article पूर्वांचल को बदल देगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बढ़ेगी एक दर्जन से अधिक जिले की कनेक्टिविटी
BharatSpeaks

Related Posts

एम्स्टर्डम एयरपोर्ट से लौटाया गया भारतीय छात्र: एक साल पहले रद्द हो चुका था F-1 वीजा, अमेरिका पहुंचने से पहले ही रोकी गई यात्रा

June 24, 2026

हरियाणा में जमीन रिकॉर्ड धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार: रजिस्ट्री होते ही शुरू होगी ऑटो म्यूटेशन प्रक्रिया, पटवारी दफ्तरों के चक्कर खत्म करने का दावा

June 24, 2026

अमरूद के ‘कागजी बागों’ ने रोकी एयरोट्रोपोलिस की रफ्तार: ₹147 करोड़ मुआवजा घोटाले ने पंजाब की सबसे महत्वाकांक्षी शहरी परियोजना को झकझोरा

June 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.