Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
प्रदेश

UP Budget 2021 : बजट में किसानों से लेकर युवाओं के लिए क्या है खास, जानें

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 22, 2021Updated:February 22, 2021No Comments2 Mins Read
budget

UP Budget 2021 : योगी सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। बजट में श्रमिकों-किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए कई नई योजनाओं का तोहफा मिला है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे परियोजनाएं, सड़कों समेत बुनियादी ढांचे पर खासा जोर दिय गया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार कागज रहित बजट पेश हुआ। योगी सरकार का यह पांचवां व आखिरी पूर्ण बजट था। कोरोना महामारी की मार झेलने के बावजूद प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार ने हौसला दिखाते हुए बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने के लिए खजाना खोला है। कोरोना से सबक लेते हुए सरकार ने कोविड टीकाकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

आइए जानते हैं बजट में क्या है खास:

  • 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना संचालित करने की घोषणा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ किसान के साथ परिवार के कमाऊ सदस्य और बटाईदार को देने का भी ऐलान किया गया।
  • अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये का आवंटन। जेवर, चित्रकूट और सोनभद्र में हवाई अड्डों के निर्माण के लिए कुल 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री योजना के तहत, राज्य में छात्राओं को टैबलेट देने के लिए 1200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 1107 करोड़ रुपये, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए 1492 करोड़ रुपये, गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए 750 करोड़ रुपये, जेवर एक्सप्रेसवे के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 7200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • बुंदेलखंड के लिए 100 करोड़ का पैकेज, पीएम ग्रामीण सड़क योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये।
  • कानपुर मेट्रो के लिए 597 करोड़ रुपये आवंटित। गोरखपुर और वाराणसी मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित।राज्य में COVID-19 टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
up Budget 2021
Previous ArticleUP Budget : योगी सरकार के बजट में अयोध्या के लिए 640 करोड़ रुपये आवंटित, हवाई अड्डे के लिए 101 करोड़ का प्रावधान
Next Article उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार, जानिए क्या है योगी सरकार की योजना
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.