Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, GRAP-2 लागू; कोयले-लकड़ी से लेकर डीजल जनरेटर तक पर सख्ती

November 2, 2026

​Ebola Outbreak Kills Over 5,000 in DR Congo as Cases Cross 10,300

November 2, 2026

Oil Prices Plunge 6% as Iran Signals Readiness for Peace Talks; Brent Falls Below $107

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार, 60 लाख से एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सौगात, खर्च होंगे 3000 करोड़
Development

युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार, 60 लाख से एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सौगात, खर्च होंगे 3000 करोड़

BharatSpeaksBy BharatSpeaksOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार, 60 लाख से एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सौगात, खर्च होंगे 3000 करोड़
युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटेगी योगी सरकार, 60 लाख से एक करोड़ युवाओं को मिलेगी सौगात, खर्च होंगे 3000 करोड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

युवाओं को शिक्षित, प्रशिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार उन्हें मुफ्त में स्मार्ट फोन/टैबलेट निशुल्क देकर सशक्त व समर्थ बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है।

योगी सरकार से यह सौगात पाने वाले युवाओं की संख्या 60 लाख से एक करोड़ तक हो सकती है। इस पर 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सिद्धार्थनाथ ने बताया कि टैबलेट/ स्मार्टफोन स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, पैरामेडिकल/नर्सिंग और कौशल विकास से जुड़े लाभार्थी युवा छात्रों को बांटे जाएंगे। इससे न केवल वे अपने शैक्षिक पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे, बल्कि उसके बाद विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी तथा स्वावलंबन की योजनाओं में भी इसका सदुपयोग कर नौकरी/रोजगार पा सकेंगे।

कोरोना काल में आनलाइन शिक्षा, ट्यूटोरियल व कोचिंग अपरिहार्य हो गए हैं।इस योजना का लाभ कौशल विकास विभाग के सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत व चिन्हित एजेंसियों के जरिये प्लंबर, कारपेंटर, नर्स, इलेक्ट्रीशियन, एसी मैकेनिक आदि सेवाएं देने वाले कुशल कारीगरों को भी दिया जाएगा। योजना के तहत प्रस्तावित लाभार्थी वर्ग में अन्य वर्ग के युवाओं को भी समय-समय पर मुख्यमंत्री के अनुमोदन से शामिल किया जा सकेगा।

किस लाभार्थी वर्ग को टैबलेट देना है और किसे स्मार्टफोन, इसका निर्णय मुख्यमंत्री करेंगे। टैबलेट/स्मार्ट फोन के वितरण के लिए लाभार्थी वर्ग की प्राथमिकता का निर्धारण तथा चरणबद्ध क्रय के सम्बन्ध में भी निर्णय मुख्यमंत्री के स्तर से लिया जाएगा। भविष्य में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के निराकरण के लिए योजना में संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।छात्रों को टैबलेट/स्मार्टफोन के वितरण के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।

चिन्हित शिक्षण संस्थानों की ओर से छात्रों की सूची समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। टैबलेट/स्मार्टफोन जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे जाएंगे। योजना के क्रियान्वयन के लिए औद्योगिक विकास विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश है कि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण के लिए नवंबर के पहले हफ्ते तक छात्रों की सूची तैयार कर ली जाए।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देकर उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में 3000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सत्ता में आने पर कॉलेज में दाखिला लेने वाले सभी युवाओं को मुफ्त लैपटाप देने का ऐलान किया था।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleYogi Adityanath Applauds UP Vaccine Drive, Defence Min Rajnath Singh Says ‘New India’ Dream Fulfilled
Next Article Here’s Why UP Chief Minister Yogi Adityanath Is Being Called Expressway Man
BharatSpeaks

Related Posts

​Ebola Outbreak Kills Over 5,000 in DR Congo as Cases Cross 10,300

November 2, 2026

Oil Prices Plunge 6% as Iran Signals Readiness for Peace Talks; Brent Falls Below $107

November 2, 2026

Smart Farming in India: How Drones, Artificial Intelligence and Digital Technology Are Transforming Agriculture

November 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.