Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Nitish Setu to Transform Bihar’s Connectivity: PM Modi to Inaugurate ₹5,571 Crore Six-Lane Bridge on November 21

November 18, 2026

Big News for Tourists: Explore Agra’s Historic Monuments for Free on November 19

November 17, 2026

What Is Windfall Tax? How the Latest Hike Could Affect Oil Companies and Consumers

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन भत्ता और मानदेय बढ़ाया
Development

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, प्रोत्साहन भत्ता और मानदेय बढ़ाया

BharatSpeaksBy BharatSpeaksJanuary 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दोहरा उपहार देने का ऐलान किया है। कोरोना काल के चुनौतिपूर्ण समय में शानदार काम करने के लिए तीन लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक यानी दो साल तक प्रतिमाह 500 व सहायिकाओं को 250 रुपये प्रोत्साहन भत्ता दी जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2500, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 2250 और सहायिकाओं का मानदेय प्रतिमाह 1250 रुपये तक बढ़ाया जाएगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी ऑडीटोरियम में सोमवार को आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लाल 2017 के पहले सरकार की विफलताओं का ठीकरा इन महिलाओं के सिर फोड़ा जाता था, लेकिन हकीकत है कि इनकी कार्यकुशलता ने लोगों को स्वस्थ रखकर समाज में समृद्धि लाने में बेहतरीन योगदान दिया है। कोरोना के विकट दौर में महिलाओं ने घर-घर पोषाहार पहुंचाया। ग्राम प्रधान व पार्षद की अगुवाई में निगरानी समितियों में शामिल होकर 40 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को मेडिसिन किट के साथ संदिग्ध की टेस्टिंग कराई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोविड प्रबंधन में सफलता ऐसे फ्रंटलाइन वर्कर्स की वजह से मिली है। अमेरिका के वैज्ञानिक यूपी के कोविड प्रबंधन पर अध्ययन कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें निगरानी समितियों के कामकाज को देखना होगा, क्योंकि इन समितियों ने जीवन के साथ जीविका बचाई है। सीएम योगी ने प्रदेश के 585 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास व 169 केंद्रों का लोकार्पण भी किया। समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री स्वाती सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव बाल विकास अनीता सी मेश्राम आदि मौजूद रहे।

इस तरह बढ़ा मानदेय

नाम पहले अब
आंगनबाड़ी कार्यकत्री : 5500, 8,000
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री : 4250, 6500
सहायिकाएं : 2750, 4000

हर जिले में स्वयं सहायता समूह बनाएंगे पोषाहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता व वितरण को लेकर 2017 से पहले शिकायत मिलती थी। इससे मातृ व शिशु मृत्युदर भी बढ़ रही थी। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पोषाहार बनवाने की शुरुआत की गई। अब हर जिले में पोषाहार बनाया जाएगा और उसकी गुणवत्ता जांच करके वहीं वितरण भी होगा। उन्होंने कहा कि पूरब के जिलों में मस्तिष्क ज्वर से हर साल हजारों बच्चों की मौत होती रही है। विभागीय समन्वय से सरकार ने 40 साल की समस्या का महज चार साल में खात्मा कर दिया है। उसी तर्ज पर कोरोना को काबू में किया गया।

केंद्रों पर बच्चों को दी जाएगी बुनियादी शिक्षा
सीएम योगी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में लागू हुई है, इसके तहत तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों की बुनियादी शिक्षा अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी। इसके लिए केंद्रों का भवन निर्माण तेजी से हो रहा है। इसी वर्ष से बच्चों की बुनियादी पढ़ाई शुरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने से आपके प्रति लोगों का नजरिया बदला है। स्वास्थ्य इंडेक्स में बड़ा सुधार हुआ है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड 1.50 करोड़ श्रमिकों के खाते में योगी सरकार ने भेजें 1000-1000 रुपये
Next Article UP की Cyber Awareness मुहिम: State Higher Education Dept आयोजित करेगा साइबर जागरूकता और सुरक्षा वेबिनार
BharatSpeaks

Related Posts

Nitish Setu to Transform Bihar’s Connectivity: PM Modi to Inaugurate ₹5,571 Crore Six-Lane Bridge on November 21

November 18, 2026

HoABL Repays ₹1,100 Crore to HDFC Capital Ahead of Schedule, Exits Five Projects

November 16, 2026

Old Age Homes in India: A Safe Haven or a Sign of Changing Family Values?

November 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.