Author: Team Bharat Speaks

मुंबई। Zee Group के संस्थापक और चेयरमैन Subhash Chandra की व्यक्तिगत दिवालिया कार्यवाही में National Company Law Tribunal (NCLT) के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई तेज होने जा रही है। Union Bank of India (UK) Ltd, Canara Bank और LIC Housing Finance Ltd ने Chandra की ओर से पेश की गई repayment plan को मंजूरी देने वाले NCLT के आदेश को National Company Law Appellate Tribunal (NCLAT) में चुनौती देने का फैसला किया है। योजना के तहत ₹22,006.57 करोड़ के स्वीकृत दावों के मुकाबले Chandra को करीब ₹6.5 करोड़ का भुगतान करना है। इस हिसाब से ऋणदाताओं को उनके…

Read More

कलाबुरागी। कर्नाटक के कलाबुरागी में 67 वर्षीय एक रिटायर्ड डॉक्टर कथित ‘Digital Arrest’ साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने पहले Courier कंपनी के कर्मचारी बनकर संपर्क किया और बाद में खुद को Enforcement Directorate (ED) तथा National Investigation Agency (NIA) के अधिकारी बताकर डॉक्टर को कथित आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने डॉक्टर और उनकी पत्नी का प्रतिबंधित Popular Front of India (PFI) से संबंध होने का दावा किया और करीब ₹2.5 करोड़ के कथित अवैध फंड की जांच का डर दिखाकर उनसे कुल ₹1.79 करोड़ ट्रांसफर करा लिए। Courier Call…

Read More

नई दिल्ली। खाने की गुणवत्ता या स्वच्छता को लेकर शिकायत है तो अब उपभोक्ता सीधे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। ढाबे, रेस्तरां, दुकान या किसी अन्य खाद्य प्रतिष्ठान में खराब गुणवत्ता वाला भोजन, दुर्गंध, गलत लेबलिंग या अस्वच्छता नजर आने पर ‘Food Safety Connect’ ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के साथ खाद्य पदार्थ या संबंधित गड़बड़ी की तस्वीर भी अपलोड की जा सकती है। FSSAI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उपभोक्ताओं को इस सुविधा के बारे में जानकारी दी है। प्राधिकरण का कहना है कि…

Read More

नई दिल्ली। Operation Sindoor के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क का एक नया पैटर्न सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों और उनके आसपास दुकानों या अन्य निजी स्थानों पर SIM और Solar-powered CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की Live Feed कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे handlers तक पहुंचाई जा रही है। आरोप है कि इनका इस्तेमाल सैन्य वाहनों, सुरक्षा बलों की गतिविधियों और संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर नजर रखने के लिए किया जा रहा है। इस नेटवर्क का ताजा मामला 29…

Read More

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सामने अब मंदिर और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को लंबे समय तक पेशेवर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की चुनौती है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ का पद तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। नियुक्ति से पहले सीईओ के अधिकार, जिम्मेदारियां और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रस्ट के स्तर पर फिलहाल किसी नाम पर अंतिम सहमति बनाने के बजाय यह तय किया जा रहा है कि प्रस्तावित सीईओ किस दायरे में काम करेगा और उसके…

Read More

नोएडा। नोएडा एसटीएफ की ओर से पकड़े गए कथित अंतरराष्ट्रीय हवाला नेटवर्क की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसके तार कई कंपनियों और बैंक खातों तक पहुंचते जा रहे हैं। रिमांड पर लिए गए चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई और उसके दो साथियों से पूछताछ में 20 से अधिक कथित फर्जी कंपनियों और उनसे जुड़े बैंक खातों की जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियां अब इन कंपनियों के वित्तीय लेन-देन और विदेशों में मौजूद कारोबारी संस्थाओं से उनके संबंधों की पड़ताल कर रही हैं। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपियों ने कर्मचारियों और परिचितों के दस्तावेजों का कथित…

Read More