Author: Team Bharat Speaks
नई दिल्ली। देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सलाह जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले ऐसे जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें, जिनके लिए शाखा जाना या बैंक कर्मचारियों की सहायता लेना आवश्यक है। प्रस्तावित हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से बुलाई गई है। बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर शाखाओं का काम…
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पासऑन किए जाने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की जांच में शामली सेक्टर-1 और एसी-1 सर्किल से जुड़ी 11 फर्में बोगस पाई गई हैं। विभाग के अनुसार, इन फर्मों के जरिए करीब ₹27 करोड़ की संदिग्ध आईटीसी का खेल सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इन सभी फर्मों का जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया गया है और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। विभागीय जांच में तीन फर्मों के मामलों में ही ₹11 करोड़…
चेन्नई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े ₹48.48 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को हैदराबाद और ओडिशा में एक साथ कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। बैंक सिक्योरिटी फ्रॉड ब्रांच, बेंगलुरु की टीम ने दो निजी कंपनियों के निदेशकों के आवासीय परिसरों की तलाशी ली। जांच एजेंसी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए हैं। सीबीआई के मुताबिक, यह मामला पीसीएच कॉरपोरेशन लिमिटेड और पीसीएच रिटेल लिमिटेड से जुड़ा है। बैंक की चेन्नई शाखा की शिकायत के आधार पर दोनों…
नई दिल्ली। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी की कथित मिलावट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने सुकृति फूड्स के प्रमोटर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को कथित तौर पर मिलावटी घी की आपूर्ति और उससे जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत की गई है। आरोपी को 17 सितंबर को हैदराबाद स्थित ईडी कार्यालय में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे विशाखापत्तनम की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ईडी…
कानपुर। काकादेव स्थित एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी की शाखा में मिलावटी सोने को असली बताकर करीब ₹1.99 करोड़ का गोल्ड लोन कराने के मामले में नामजद स्वर्ण मूल्यांकनकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कानपुर देहात क्षेत्र के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में शाखा स्तर पर कथित मिलीभगत और सोने की गुणवत्ता की गलत रिपोर्ट के जरिए लोन स्वीकृत कराने के आरोपों की जांच की जा रही है। मामला उस समय सामने आया जब कंपनी की फ्रॉड कंट्रोल यूनिट और…
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में मिलावटी और अवैध बायोडीजल के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अब हर जिले में टास्क फोर्स गठित की जाएगी। शासन के निर्देश पर बनने वाली यह टीम जिले में संचालित सभी पंजीकृत और गैर-पंजीकृत बायोडीजल तथा बायो-पंप उत्पादन और बिक्री केंद्रों का 15 दिन के भीतर भौतिक सत्यापन करेगी। बिना अनुमति या निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित केंद्र मिलने पर उसे सील करने के साथ वहां उपलब्ध ईंधन का स्टॉक और डिस्पेंसिंग यूनिट भी जब्त की जाएगी। संबंधित संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई भी होगी। जिले में गठित होने वाली टास्क फोर्स…