Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Vijay’s Rs 624 Crore Empire: Inside the Actor-Turned-Politician’s Wealth

May 5, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026

“Loan लेकर खरीदे ट्रैक्टर, फिर फर्जी कागजों से दोबारा बेच दिए: बिजनौर में ₹53 लाख का संगठित फर्जीवाड़ा उजागर”

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»UP में Corona को रोकने के लिए हर गांव में कोविड टेस्टिंग, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे 10 बेड वाले कोविड अस्पताल : CM
प्रदेश

UP में Corona को रोकने के लिए हर गांव में कोविड टेस्टिंग, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेंगे 10 बेड वाले कोविड अस्पताल : CM

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMay 3, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Corona
सीएम योगी आदित्यनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांवों में भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बड़ी पहल की है। इसके जरिए हर गांव में कोरोना की टेस्टिंग की जाएगी। सीएम ने कहा है कि प्रदेश के सभी 97 हजार राजस्व गांवों में कोविड टेस्टिंग का वृहद अभियान 4 मई से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना संक्रमण उपचार के लिए जरूरी सुविधाओं से युक्त कम से कम 10 बेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इससे गांव के लोगों को अपने आसपास ही आसानी से इलाज मिल सकेगा। जिससे जनहानि में काफी कमी आने की उम्मीद जताई गई है। दरअसल, अभी भी कोरोना और सामान्य बुखार को लेकर गांवों में ज्यादा सतर्कता नहीं बरती जा रही है। इसलिए कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हर गांव में कोरोना टेस्टिंग से इस पर काबू पाने में आसानी होगी।

सीएम की स्पेशल टीम-9 की मीटिंग में हुआ फैसला

कोरोना पर हर संभव काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पेशल टीम-9 बिना रुके 24 घंटे लगातार काम कर रही है। रविवार को भी इस टीम ने खास मीटिंग कर गांवों में कोरोना को रोकने की योजना बनाई। रविवार को टीम-9 की बैठक की अगुवाई मुख्यमंत्री ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत मतगणना समाप्त होने के तत्काल बाद पांच दिवसीय प्रदेशव्यापी स्क्रीनिंग अभियान सभी ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर संचालित कराया जाए।

यह टीम ग्राम पंचायत में कम से कम तीन दिनों के लिए भेजी जाए तथा सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाए। इनके लिए मानदेय की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से हमें गांवों को बचाना होगा। गांवों के प्रति विशेष सतर्कता की जरूरत है। जांच के दौरान जो लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें मेडिकल प्रोटोकॉल का मुताबिक उपचार दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग इस बड़े स्तर पर टेस्टिंग ड्राइव के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारी पूरी कर ले।

एक राज्य से दूसरे राज्य में बसों के संचालन पर रोक

कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री ने एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने वाले लोगों पर हर संभव रोक लगाने का फैसला किया है। इसलिए अंतरराज्यीय बस सेवा पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ये रोक 15 मई तक फिलहाल रहेगी। यानी आगामी 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही किया जाए।

वायु सेवा से आवागमन करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। गांवों में आने वाले हर एक प्रवासी व्यक्ति की टेस्टिंग की जाए। उन्हें नियमानुसार क्वारन्टीन किया जाए। ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न हो।

रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित हो : सीएम

मुख्यमंत्री ने मीटिंग में ये भी कहा कि निजी अस्पतालों को जरूरत के अनुसार रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारियों  और सीएमओ को रेमडेसिविर वॉयल दिए गए हैं। ये वॉयल किसके प्रयोग में आ रहा है, इसकी पूरी डिटेल रखनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री इस जीवनरक्षक दवा की मांग और आपूर्ति के वितरण की स्वयं निगरानी करें। मांग, आपूर्ति और वितरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम ने प्रदेश के सभी जिलों में बेड की क्षमता को दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
CM Yogi Adityanath Corona Corona testing UP UP NEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleCorona UP : 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का इन 7 जिलों में लगेगा टीका, सीएम ने खुद लिया जायजा, जानें
Next Article यूपी के गोरखपुर में जल्द शुरू होगा 200 बेड का कोविड अस्पताल, सीएम ने लिया जायजा, जानें कैसे सक्रिय हैं योगी आदित्यनाथ
BharatSpeaks

Related Posts

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026

“Loan लेकर खरीदे ट्रैक्टर, फिर फर्जी कागजों से दोबारा बेच दिए: बिजनौर में ₹53 लाख का संगठित फर्जीवाड़ा उजागर”

May 5, 2026

“नकली फैक्ट्री का जाल, चांदी के नाम पर ठगी: जयपुर में 5 लाख का फ्रॉड, दो आरोपी गिरफ्तार”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.