Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Health Experts Urge Caution Over Routine Painkiller Consumption

June 3, 2026

Neuroendocrine Cancer: The Silent Disease Many People Have Never Heard Of

June 2, 2026

Why Young Indians Are Developing High Blood Pressure Earlier

June 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Trending»महिलाओं से यौन उत्पीड़न : दुनिया में भारत 88वें नंबर पर, जानें पहले नंबर पर कौन?
Trending

महिलाओं से यौन उत्पीड़न : दुनिया में भारत 88वें नंबर पर, जानें पहले नंबर पर कौन?

Sunil MauryaBy Sunil MauryaNovember 16, 2020Updated:November 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

World Population Review-2020 की रिपोर्ट में इंडिया 88वें नंबर पर, अमेरिका 14वें नंबर पर

महिलाओं में असुरक्षा की भावना सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं पूरी दुनिया में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। दुनिया भर में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक, हर तीसरी महिला किसी ना किसी रूप में सेक्सुअल हैरसमेंट ( sexual harassment)  की शिकार बनीं हैं। ये जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश नहीं हैं जहां रेप (Rape) जैसी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने में कई बार लड़कियां हिचकती हैं या फिर आरोपियों को सजा मिलने में देरी होती है। बल्कि दुनिया के विकसित देशों में भी इससे बुरी हालत है। खासकर अमेरिका (USA)  में भी सेक्सुअल हैरसमेंट के मामले काफी ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में प्रति 1 लाख में सेक्सुअल हैरसमेंट के औसतन 27.3 केस आते हैं। जबकि इंडिया में ये आंकड़ा प्रति लाख 1.80 है।

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (World Population Review) की 2020 में आई रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। दुनिया भर में कराए गए सर्वे के अनुसार इस एजेंसी का दावा है कि 35 प्रतिशत महिलाएं अपनी लाइफ में सेक्सुअल हैरसमेंट की शिकार होती हैं। इनमें से 40 प्रतिशत तो अनदेखा कर देती हैं। और सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं हीं कानून की मदद लेती हैं। यानी दुनिया में सेक्सुअल हैरसमेंट की शिकार 10 प्रतिशत महिलाएं ही पुलिस में शिकायत कर पाती हैं।

16 से 19 साल की लड़कियों से सेक्सुअल हैरसमेंट का खतरा 4 गुना ज्यादा

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (World Population Review) की 2020 रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूरी दुनिया में 16 से 19 साल की लड़कियों को सबसे ज्यादा सेक्सुअल हैरसमेंट का खतरा होता है। इस उम्र की लड़कियों के साथ सेक्सुअल हैरसमेंट की घटना होने का खतरा दूसरे उम्र की लड़कियों की तुलना में 4 गुना ज्यादा होती है। कॉलेज में पढ़ने वाली 18 से 24 वर्ष की लड़कियों में ये खतरा दूसरे उम्र की लड़कियों की तुलना में 3 गुना ज्यादा होती है।

अमेरिका में 70 फीसदी पहचान वाले रेपिस्ट, 97 फीसदी रेपिस्ट फ्री

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका भले ही दूसरे देशों पर रौब दिखाता हो लेकिन यहां भी महिलाओं के साथ होने वाले क्राइम पर ज्यादा सख्ती नहीं है। इस रिपोर्ट में दावा है कि अमेरिका में सेक्सुअल हैरसमेंट के मामले प्रति एक लाख 27.3 है। ये आंकड़ा भारत में 1.80 है। यानी भारत की तुलना में अमेरिका में सेक्सुअल हैरसमेंट के मामले 15 गुना ज्यादा हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिका में इस समय में 97 फीसदी रेपिस्ट फ्री घूम रहे हैं। यानी उन्हें सजा नहीं मिल पाई है। अमेरिका में यौन उत्पीड़न के मामले में 70 फीसदी आरोपी पहचान वाले ही होते हैं।

महिलाओं के साथ क्राइम में अफ्रीकी देश पूरी दुनिया में टॉप पर

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (World Population Review) की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में अफ्रीकी देश टॉप पर हैं। वर्ष 2020 में  अफ्रीकी देश साउथ अफ्रीका ( South Africa) में सेक्सुअल हैरसमेंट के सबसे ज्यादा केस सामने आए। ये देश दुनिया में टॉप पर है। साउथ अफ्रीका में एक लाख की आबादी में औसतन 132.4 सेक्सुअल हैरसमेंट के केस हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर बोत्सवाना (Botswana) है। तीसरे नंबर पर लेसेथो और फिर स्वाजीलैंड है।

सेक्सुअल हैरसमेंट मे टॉप-10 देश  

1- साउथ अफ्रीका

2- बोत्सवाना

3- लेसोथे

4- स्वाजीलैंड

5- बरमुडा

6- स्वीडन

7- सुरीनाम

8- कोस्टारिका

9- निकारगुआ

10 – ग्रेनेडा

दुनिया के नामी देशों की रैंक जानें

अमेरिका  -14

फ्रांस – 26

बांग्लादेश  – 36

इटली – 42

श्रीलंका – 43

रूस – 66

इंडिया – 88

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
INDIA Population Forum research Sexual harassment World
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticlePocso Act : प्राइवेट अस्पताल हो या नर्सिंग होम, रेप पीड़ित बच्चे का फ्री में करना होगा इलाज
Next Article पानी बचाया क्या…क्योंकि हर बूंद में  एक जिंदगी है, पानी बना नहीं सकते तो बचाइए जरूर
Sunil Maurya

Deputy Editor, BHARAT SPEAKS

Related Posts

“Earthcon’s ‘Dream Project’ Turns Nightmare in Dehradun: Promises Missing, Amenities Absent, Even RWA Formation Blocked—Residents Move RERA”

May 26, 2026

How Toxic Air Is Quietly Affecting Blood Sugar and Metabolic Health

May 25, 2026

How Physiotherapy Is Helping India Fight the Rising NCD Crisis

May 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.