Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, GRAP-2 लागू; कोयले-लकड़ी से लेकर डीजल जनरेटर तक पर सख्ती

November 2, 2026

​Ebola Outbreak Kills Over 5,000 in DR Congo as Cases Cross 10,300

November 2, 2026

Oil Prices Plunge 6% as Iran Signals Readiness for Peace Talks; Brent Falls Below $107

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य, 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में मिला पुरस्कार
Development

फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य, 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में मिला पुरस्कार

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 29, 2021Updated:November 29, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य, 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में मिला पुरस्कार
फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य, 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में मिला पुरस्कार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ाना देने के लिए यूपी फिल्म सिटी बना रही योगी सरकार के प्रयासों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। गोवा में आयोजित 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021 में उत्तर प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य का पुरस्कार मिला है। सरकार की ओर से पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने वहां फिल्म निर्माताओं को यूपी फिल्म सिटी में आने का न्योता भी दिया।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का रविवार को समापन था, जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सावंत ने उत्तर प्रदेश को यह पुरस्कार दिया। इस अवसर पर सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=fk6GbdmML3A

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया गया है। इसके पास ही एक हजार एकड़ क्षेत्रफल पर फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसमें प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं एक छत के नीचे देने का प्रयास जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अनुमानित है।

फिल्म निर्माताओं को यूपी फिल्म सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। जमीन के लिए प्रदेश सरकार कोई धनराशि नहीं लेगी, बल्कि जमीन लाइसेंस पर देने की व्यवस्था की जाएगी। दी गई भूमि के लिए वार्षिक किराया निर्धारित किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उप्र में विपुल संस्कृति और धरोहर मौजूद हैं। प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परंपराओं और स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनाती हैं। उप्र फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन केंद्र है। फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति-2018 लागू की गई है, जिसमें निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ
Next Article कृषक उद्यमियों और किसान उत्पादक समूहों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना पर खर्च होंगे 12 हजार करोड़
BharatSpeaks

Related Posts

​Ebola Outbreak Kills Over 5,000 in DR Congo as Cases Cross 10,300

November 2, 2026

Oil Prices Plunge 6% as Iran Signals Readiness for Peace Talks; Brent Falls Below $107

November 2, 2026

Smart Farming in India: How Drones, Artificial Intelligence and Digital Technology Are Transforming Agriculture

November 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.