Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Husband Allegedly Made Co-Borrower on ₹28.45 Lakh Loan Without Consent, Wife Among 12 Booked

October 13, 2026

एटा के फार्महाउस में फर्जी मेडिकल कॉलेज का खुलासा, सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों की जांच पर दिया जोर

October 13, 2026

JSSC CGL Paper Leak: Accused Allegedly Collected Money From Candidates on Promise of Government Jobs

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश, बड़े पैमाने में लग रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट : योगी
प्रदेश

ऑक्सीजन में आत्मनिर्भर बनेगा उत्तर प्रदेश, बड़े पैमाने में लग रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट : योगी

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMay 17, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
CM yogi
17 मई को सहारनपुर में मीटिंग करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ/सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी को लेकर लगातार जायजा ले रहे हैं। पिछले दो दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कोरोना को लेकर किए गए इंतजाम का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को नोएडा और गाजियाबाद का जायजा लेने के बाद सीएम ने सोमवार को मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने सहारनपुर के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इलाज में ऑक्सीजन की कमी आड़े नहीं आएगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जा रहे हैं।

16 दिनों में 1.61 लाख केस कम, WHO ने भी सराहा

सीएम ने कहा कि प्रदेश में जब कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट ज्यादा था तब रिकवरी रेट कम था। इसलिए प्रदेश में एक्टिव केस बढ़े। लेकिन पिछले 16 दिनों के भीतर 1.61 लाख केस कम हुए हैं। इसके अलावा अब कहीं पर ऑक्सीजन और बेड की दिक्कत नहीं आ रही है। इस वजह से अब काफी सुधार आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के प्रयास और उत्तर प्रदेश मॉडल की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और नीति आयोग ने भी सराहना की है।

इसके साथ ही अन्य राज्यों को भी उत्तर प्रदेश की तरह कार्ययोजना बनाकर काम करने के लिए कहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए 5 मई से घर-घर निगरानी समितियों के द्वारा स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। इसमें कोरोना के संदिग्ध या लक्षण पाए जाने वाले लोगों को कोरोना मेडिकल किट दी जा रही है जिससे वो घर पर ही अलग रहकर ठीक हो सकें।

धैर्य ही हमारा सबसे बड़ा मित्र : सीएम

सीएम योगी ने मीडिया से कहा कि आपदा के समय धैर्य ही हमारा सबसे बड़ा मित्र होता है। कोरोना काल में जब जनता और हेल्थ वर्कर्स के मनोबल बढ़ाने की आवश्यक्ता थी तब कुछ लोगों ने उनके मनोबल को गिराने और भय का वातावरण उतपन्न करने की भी चेष्टा की। लेकिन धैर्य के साथ हमने लड़ाई लड़ी और जीत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

ब्लैक फंगस पर भी अलर्ट, तीसरी लहर के लिए तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर काफी प्रयास किया गया है। अब ब्लैक फंगस को देखते हुए सरकार का प्रयास है कि पोस्ट कोविड के लिए हर जिले में अलग से व्यवस्था की जा रही है। कोरोना कर्फ्यू संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है, लेकिन किसी के सामने रोटी का संकट नहीं आने दिया जाएगा। वहीं सीएम योगी ने कहा कि हर जनपद में गन्ना विभाग से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाएंगे। सहारनपुर जनपद में 11 प्लांट लगने हैं। साथ ही उन्होंने कहा लोगों को राशन वितरित किया जाएगा।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Chief Minister Yogi Adityanath CM Yogi Corona news UP NEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में 24 मई तक लॉकडाउन, रेहड़ी पटरी वालों को मिलेगा 1 हजार रुपये मासिक भत्ता
Next Article बड़ी राहत : कोरोना महामारी से अनाथ और निराश्रि हुए बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार, तैयारी शुरू
BharatSpeaks

Related Posts

Allahabad High Court Slams Use of NSA in Fertilizer Black-Marketing Case, Orders Immediate Release of Four Detained Men

October 13, 2026

जेएसएससी-सीजीएल कथित गड़बड़ी में मुख्य सेटर रितेश कुमार सिंह गिरफ्तार, 30 सफल अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

October 2, 2026

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस में 9 नाबालिगों की तस्करी का आरोप, तीन युवक गिरफ्तार

October 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.