Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

₹32.71 लाख के एक्सपायरी और खराब खाद्य उत्पादों का हिसाब नहीं मिलने पर ब्लिंकिट पर कार्रवाई, भिवंडी वेयरहाउस का लाइसेंस निलंबित

October 24, 2026

अमेरिका ने इराक के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने पर एयर फ्रांस और केएलएम पर लगाया ₹3.8 करोड़ का जुर्माना

October 24, 2026

Insurance Regulation 2026: Major Changes That Could Transform India’s Insurance Sector

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार, जानिए क्या है योगी सरकार की योजना
प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे रोजगार, जानिए क्या है योगी सरकार की योजना

BharatSpeaksBy BharatSpeaksFebruary 24, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अब जल्द ही युवाओं के रोजगार सृजन में भी नंबर-1 बनने वाला है। योगी आदित्यनाथ सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसरों में काफी ईजाफा हुआ है और अगले एक साल में 1 करोड़ से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। दरअसल, रोजगार मुहैया कराने की पटकथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस वित्तीय वर्ष के बजट में ही तैयार कर दी है।

इस लाभ को ऐसे समझिए। सीएम ने अगले वित्तीय वर्ष में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को 80 हजार करोड़ लोन देने का लक्ष्य बैंकों को दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस धनराशि से करीब 20 लाख एमएसएमई को लाभ मिलेगा। लिहाजा, आमतौर पर एक इंडस्ट्री में चार से पांच लोगों को रोजगार मिलेंगे। इस तरह 20 लाख उद्योगों से करीब 1 करोड़ लोगों को आसानी से रोजगार मिल जाएंगे।

सरकार ने MSME को आंवटित से भी ज्यादा दिया लोन

उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि कोरोना काल में भी सरकार ने कई नई इंडस्ट्री और स्वयं सहायता समूहों का निर्माण कराया। जिससे निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बने। अब इसे बड़े स्तर पर शुरू किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश सरकार के विशेष समन्वय से इस वित्तीय वर्ष में आवंटित लक्ष्य 61,759 करोड़ के सापेक्ष दिसंबर तक 61977 करोड़ रुपये का लोन एमएसएमई को दिए गए हैं। यानी जितना आवंटित किया गया था उससे भी ज्यादा ही दिया गया।

लिहाजा, उत्तर प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि योगी सरकार में एमएसएमई को अब तक का सबसे ज्यादा लोन दिया गया है। इससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल चुके हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट में स्वरोजगार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।

रोजगार दिलाने में UP बन रहा है ग्रोथ इंजन

शासन के अधिकारी बताते हैं कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एमएसएमई ग्रोथ इंजन साबित हो रहा है। पिछले चार वर्षों में ही 49 लाख एमएसएमई ने उत्तर प्रदेश में निवेश किया है। इससे पता चलता है कि यूपी में बेहतर माहौल है और बड़ी-बड़ी इंटरनेशनल कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। जिससे अपना प्रदेश रोजगार मामले में तेजी से ग्रोथ इंजन बनता जा रहा है। इसके अलावा बजट में सीएम योगी ने अगले वित्तीय वर्ष में एमएसएमई को 80 हजार करोड़ रुपये का लोन देने का लक्ष्य दिया है। इससे प्रत्यक्ष तौर पर 20 लाख एमएसएमई को लाभ मिलेगा और एक करोड़ से कहीं ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
CM Yogi MSME Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश रोजगार
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous ArticleUP Budget 2021 : बजट में किसानों से लेकर युवाओं के लिए क्या है खास, जानें
Next Article 40 साल से चाय बेचकर दुनिया घूमने का सपना पूरा कर रहा ये कपल, अब तक घूम चुके हैं 23 देश
BharatSpeaks

Related Posts

BIS Certification to Become Mandatory for Sealed Drinking Water Sales in UP; 968 Units Given Deadline Until March 31, 2027

October 15, 2026

Wrong Electricity Billing Complaints Surge in Uttar Pradesh, 6-Month Figures Raise Questions

October 15, 2026

BHU Trauma Centre Faces Recruitment Crisis as Probe Committee Confirms Rule Violations

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.